Brock Lesnar का दुश्मन मचाएगा बवाल, WWE को मिलेंगे 4 नए चैंपियन, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि समरस्लैम 2026 का बिल्डअप अब शुरू हो जाएगा. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. जानिए रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.

WWE Raw: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 का बिल्डअप चल रहा है. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. खैर इस हफ्ते Raw का एपिसोड भी धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़ी घोषणाएं पहले ही कर दी हैं. चैंपियनशिप मुकाबलों में खूब मजा आने वाला है. शो में समरस्लैम 2026 के लिए मैच बुक किए जा सकते हैं. वुमेंस डिवीजन पर भी सभी की नजरें रहेंगी. सीएम पंक की वापसी भी हो सकती है क्योंकि इवेंट उनके होमटाउन शिकागो में है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
2 / 6Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते सैथ रॉलिंस करने वाले हैं. इसका ऐलान कर दिया गया है. आप सभी जानते हैं कि समरस्लैम में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए तय हुआ है. पिछले हफ्ते रॉलिंस ने रेंस को मुकाबले के लिए चुनौती पेश की थी. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का सैगमेंट
3 / 6रेड ब्रांड में ओबा फेमी का सैगमेंट भी होगा. वो ब्रॉक लैसनर को संबोधित करेंगे. समरस्लैम में फेमी और लैसनर के बीच हैल इन ए सैल मुकाबला होने वाला है. पिछले हफ्ते लैसनर ने वापसी कर फेमी के ऊपर हमला किया था. इसके बाद दोनों के बीच मैच तय हुआ. दोनों की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त चल रही है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
4 / 6Raw में सोल रुका का भी बड़ा मैच होने वाला है. वो राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं. पिछले हफ्ते राकेल ने मैक्सिकन डुप्री को आसानी से हरा दिया था. रुका को इस बार बड़ी चुनौती मिलने वाली है. वो टाइटल हार भी सकती हैं. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
5 / 6स्ट्रीट प्राफिट्स के मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस भी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. इन दोनों का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के साथ होगा. स्ट्रीट प्राफिट्स ने कुछ हफ्ते पहले थ्योरी और ब्रेकर को हराकर ही चैंपियनशिप अपने नाम की थी. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
6 / 6सैमी ज़ेन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. सैमी ने नाइट ऑफ चैंपियंस में टाइटल अपने नाम किया था. पिछले हफ्ते SmackDown में रोड्स ने जे उसो को हराकर अपनी रीमैच हासिल किया. अब देखना होगा कि कोडी टाइटल दोबारा जीत पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)