8 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल की टीम आमने सामने हुईं. मुंबई में मुकाबला खेला गया. इस मैच में नेपाल ने शानदार प्रदर्शन किया. आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा निकला. इंग्लैंड ने 4 रनों से बाजी मारी. लेकिन नेपाल ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ था. साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेल स्टेन ने नेपाल क्रिकेट टीम को मैच के बाद सबसे बड़ा ऑफर दिया है.

2 / 6
इस मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नेपाल 180 रन ही बना सकी. अंत में इंग्लैंड ने 4 रनों से मुकाबला जीता.

3 / 6
आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम पांच रन ही बना सकी. सैम करन ने इंग्लैंड की ओर से आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 रनों को डिफेंड किया.

4 / 6
नेपाल की ओर से सबसे ज्यादा प्रभावित लोकेश बाम ने किया, जिन्होंने अंत तक नाबाद रहकर 20 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. लेकिन वह आखिरी गेंद पर छक्का नहीं जमा पाए, जब नेपाल को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी.

5 / 6
नेपाल के प्रदर्शन से डेल स्टेन खासा प्रभावित हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा "नेपाल! अगर आपको कभी भी मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं आपकी सेवा में हाज़िर हूं! आगे बढ़ते रहो, आगे बढ़ते रहो और आगे बढ़ते रहो!

6 / 6
डेल स्टेन ने नेपाल को कोचिंग का ऑफर दे दिया है. उन्होंने साफ लिखा है कि अगर कभी भी नेपाल को मेरी सेवाओं की जरूरत पड़े, तो मैं इसके लिए हाजिर हूं. दुनिया के एक पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज के लिए ऐसा कहना, नेपाल के लिए बड़ी बात है.