ICC के सस्पेंशन के बाद क्रिकेट कनाडा ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब हम...

आईसीसी ने हाल ही में क्रिकेट कनाडा को निलंबित कर दिया था. अचानक ये फैसला कनाडा क्रिकेट के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. अब कनाडा ने आईसीसी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Cricket News (15)
1 / 6

Advertisment

आईसीसी ने क्यों किया निलंबित?

आईसीसी ने क्यों किया निलंबित?2 / 6

आईसीसी ने सदस्यता दायित्वों के गंभीर उल्लंघन का हवाला देते हुए क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. हालांकि, निलंबन की अवधि के दौरान कनाडा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए योग्य रहेंगी.

विज्ञापन

चौंकाने वाला फैसला

चौंकाने वाला फैसला3 / 6

क्रिकेट कनाडा ने सस्पेंशन के बाद कहा "निलंबन अप्रत्याशित था, क्योंकि न्यायविदों के नेतृत्व वाली समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है और दो सप्ताह के भीतर अंतरिम सिफारिशें प्रस्तुत करने वाली है. फिर भी, क्रिकेट कनाडा आईसीसी के फैसले का सम्मान करता है और सभी अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बोर्ड ने समिति को निर्देश दिया है कि वह अपनी जांच और सुधार कार्यों में तेजी लाए ताकि शासन, वित्तीय निगरानी और रिपोर्टिंग प्रणालियों को बिना किसी देरी के मजबूत किया जा सके." ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में आने के बाद वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे छक्के-चौकों की बारिश! बदल जाएगा खेलने का अंदाज

क्रिकेट कनाडा ने क्या कहा?

क्रिकेट कनाडा ने क्या कहा?4 / 6

बोर्ड ने आगे कहा "क्रिकेट कनाडा ने आईसीसी के पत्राचार में पहचानी गई शासन, वित्तीय निरीक्षण और प्रशासनिक कमियों को दूर करने के लिए तत्काल, व्यापक और संरचित सुधारात्मक उपाय किए हैं. क्रिकेट कनाडा ने कई शासन और वित्तीय सुधार भी शुरू किए हैं, जिनमें वित्त और लेखापरीक्षा समिति को फिर से सक्रिय करना, सटीक खुलासे के साथ 2026 का संशोधित बजट तैयार करना, लेखापरीक्षा प्रक्रियाओं में तेजी लाना."   ये भी पढ़ें: क्या होता है केप्ट बॉयफ्रेंड? जो सुष्मिता सेन के लिए बन गए थे ललित मोदी, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड 2026 कप में हिस्सा

टी-20 वर्ल्ड 2026 कप में हिस्सा5 / 6

फरवरी में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को ग्रुप D में रखा गया था. लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी.

खराब प्रदर्शन से खत्म हुआ अभियान

खराब प्रदर्शन से खत्म हुआ अभियान6 / 6

लीग स्टेज में कनाडा का मुकाबला साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और यूएई से था. अंक तालिका में कनाडा ने 0 अंक के साथ वर्ल्ड कप 2026 से अपना अभियान खत्म किया था.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन