WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला और खतरनाक प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. इसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. इसके प्रसारण में अब ज्यादा समय नहीं हैं. ऐसे में कंपनी तेजी से बिल्डअप के साथ मैच कार्ड तैयार कर रही है. बड़े मुकाबलों का ऐलान किया जा रहा है. फैंस भी उत्साहित हो रहे हैं. खैर SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक खतरनाक चैंपियनशिप मैच की घोषणा समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए की गई. वैसे इस मुकाबले की उम्मीद फैंस ने पहले से लगाई थी. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

2 / 6
SummerSlam 2026 में सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं. उनकी टक्कर कोडी रोड्स के साथ होगी. कोडी को हाल ही में रीमैच नहीं मिल पाया था. उन्होंने पिछले महीने के अंत में टाइटल भी गंवाया था. अब उन्हें इसे दोबारा हासिल करने का मौका मिल गया है. ट्रिपल एच ने खुद दोनों के बीच मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया.
सीएम पंक ने कब जीता टाइटल?

3 / 6
इस हफ्ते Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स के बीच चैंपियनशिप मैच बुक किया गया था. कोडी के ऊपर बैकस्टेज गुंथर ने हमला कर दिया. वो इसके बाद अनफिट हो गए. कोडी की जगह लेने के लिए सीएम पंक ने वापसी की. पंक और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ. पंक ने सैमी को हराकर शानदार अंदाज में टाइटल अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में आए सीएम पंक

4 / 6
सीएम पंक अब SmackDown का हिस्सा बन गए हैं. इस हफ्ते शो की शुरुआत उन्होंने की. फैंस ने उनका स्वागत किया. उन्होंने पूरे रोस्टर को चेतावनी दी. हालांकि, पंक ने कोडी का नाम नहीं लिया. कोडी ने एंट्री की. कोडी ने कहा कि वो चैंपियनशिप के लिए आए हैं. कोडी ने उन्हें समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. पंक ने हां कह दिया. रिंग में खड़े निक एल्डिस ने मैच ऑफिशियल कर दिया. (Photo: WWE.com)
कोडी ने कब गंवाया था टाइटल?

5 / 6
कोडी रोड्स ने अभी तक बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन अच्छा काम किया है. पिछले महीने 27 जून को सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस इवेंट का आयोजन किया गया था. वहां पर कोडी, सैमी ज़ेन और गुंथर के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ. सैमी ने अचानक जीत वहां पर हासिल की. इस तरह कोडी के टाइटल रन का अंत हुआ. (Photo: WWE.com)
दोनों के बीच होगा तगड़ा मैच

6 / 6
कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच मेन इवेंट में मैच होगा. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे कंपनी ने रोड्स और पंक के बीच मैच के संकेत रेसलमेनिया 42 के बाद ही दे दिए थे. फैंस भी इनके मुकाबले को देखना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)