1 / 6
कौन होगा पंक का अगला विरोधी? (Photo: WWE.com)
CM Punk: हाल ही में WWE समरस्लैम से पहले सीएम पंक ने शानदार वापसी की. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद उन्होंने इसे समरस्लैम में कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाया. रोड्स को हार का सामना करना पड़ा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी ने केविन ओवेंस को हराकर टाइटल रिटेन किया. अब सवाल ये है कि पंक को चैंपियनशिप के लिए अगली चुनौती कौन देगा. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के नाम बताएंगे जो पंक को टक्कर दे सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन ने किया बड़ा ऐलान

2 / 6
रैंडी ऑर्टन लंबे समय से अपने 15वें टाइटल की तलाश में हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्हें सफलता नहीं मिली थी. हाल ही में उन्होंने सीएम पंक को चेतावनी दी. रैंडी ने कहा कि वो 15वीं बार चैंपियन बनना चाहते हैं. पंक ने भी कहा कि वो इसके लिए तैयार हैं. रैंडी आने वाले दिनों में पंक को चुनौती पेश कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर दोनों की राइवलरी में काफी मजा आएगा. वैसे भी इन दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
फिन बैलर

3 / 6
फिन बैलर भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच की लाइन में खड़े हैं. वो कई बार कह चुके हैं कि उन्हें टाइटल चाहिए. उन्होंने पहले कोडी रोड्स को भी धमकी दी थी. इसके बाद उन्होंने पंक को भी ललकारा था. कंपनी द्वारा बैलर को अब बड़ा पुश दिया जा सकता है. वो पंक के अगले विरोधी बन सकते हैं. वैसे बैलर कई सालों से मेहनत कर रहे हैं. बैलर वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं. ट्रिपल एच अब उनकी दमदार बुकिंग कर सभी को खुश कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन

4 / 6
सैमी ज़ेन जब से टाइटल हारे हैं तब से गुस्से में चल रहे हैं. वो अपने लिए इंसाफ मांग रहे हैं. सीएम पंक और केविन ओवेंस का मैच उन्होंने ही खराब किया था. दोनों के ऊपर सैमी ने हमला किया. मैच के बाद भी टाइटल से दोनों को पीटा. सैमी कहा कहना है कि उनके साथ बिल्कुल भी सही नहीं हुआ है. वो अब दोबारा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप चाहते हैं. पंक को सैमी अगली चुनौती दे सकते हैं. दोनों के बीच रीमैच देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
डेमियन प्रीस्ट

5 / 6
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ को हाल ही में अपनी टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी है. अब प्रीस्ट फ्री हो गए हैं. वो कई बार पंक को टाइटल के लिए ललकार चुके हैं. अब उनका दोबारा सिंगल रन शुरू हो सकता है. पंक के अगले विरोधी प्रीस्ट भी हो सकते हैं. इसकी पूरी संभावनाएं बन रही हैं. पंक के साथ अगर प्रीस्ट की दुश्मनी होगी तो उन्हें काफी फायदा मिलेगा. प्रीस्ट ने अंतिम बार 2024 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स

6 / 6
कोडी रोड्स को आप अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप से दूर नहीं रख सकते हैं. ये टाइटल 2024 के बाद से ज्यादातर उनके पास ही है. रोड्स इसे दोबारा हासिल करने की कोशिश जरूर करेंगे. पंक को एक बार फिर रोड्स द्वारा चुनौती मिल सकती है. दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है. इस बार मुकाबले में कोई शर्त जोड़ी जा सकती है. पंक के अगले विरोधी रोड्स भी हो सकते हैं. दोनों के बीच आगामी किसी बड़े इवेंट में मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)