भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है. आइए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

2 / 6
ईशान किशन ने 27 गेंदें में अर्धशतक पूरा किया और वह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस मैच में 40 गेंदों में 77 रन बनाए.

3 / 6
इस लिस्ट में दूसरा नाम इफ्तिखार अहमद का है. उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. साल 2022 में उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी.

4 / 6
वहीं, तीसरे नंबर पर मिस्बाह उल हक का नाम आता है. उन्होंने साल 2007 में 33 गेंदों में ये कारनामा किया था.

5 / 6
लिस्ट में चौथा नाम विराट कोहली का आता है. उन्होंने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.

6 / 6
लिस्ट में पांचवां नाम गौतम गंभीर का है, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.