जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहे ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर! कोच गंभीर और सिलेक्टर्स ले सकते हैं बड़ा फैसला

Team India: भारत ने जिम्बाब्वे को T20I सीरीज में 3-0 से हरा दिया. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में निराशाजनक रहा और अब उन्हें भारतीय T20I टीम से बाहर किया जा सकता है. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो संभावित तौर पर टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

shivam dube rinku singh
1 / 6

Team India: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, मयंक यादव, यश ठाकुर समेत कई खिलाड़ियों ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. भविष्य में उन्हें भारतीय T20I टीम में लगातार मौके मिल सकते हैं. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने इस श्रृंखला में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया और अब वह टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो जिम्बाब्वे दौरे के बाद T20I टीम से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह2 / 6

रिंकू सिंह को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने वापसी की लेकिन तीन मैचों में वो मात्र 37 रन बना पाए. इस प्रदर्शन के बाद अब उनका टीम में बने रहना मुश्किल रहेगा. (Image: ANI)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे3 / 6

सूर्यांश शेडगे को लगातार टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में जगह मिल रही है. हालांकि, वो अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में भी सूर्यांश खेलते नजर आए थे. उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और गेंदबाजी में वह कोई विकेट नहीं झटक पाए. अब उन्हें भी बाहर किया जा सकता है. (Image: ANI)

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा4 / 6

भारतीय टीम एकदम नए तेज गेंदबाजी अटैक के साथ उतरी थी. अशोक शर्मा को IPL 2026 में प्रभावित करने के बाद मौका मिला. उन्होंने दो मैचों में एक विकेट झटका. उनकी गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन उनके मुकाबले मयंक यादव और यश ठाकुर का प्रदर्शन बेहतर था. इसी वजह से अशोक बाहर हो सकते हैं. (Image: Ashok Sharma Instagram)

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे5 / 6

शिवम दुबे की फॉर्म में काफी गिरावट आई है. इंग्लैंड के खिलाफ दुबे कुछ खास नहीं कर पाए और जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में दुबे ने दो मैचों में मात्र 6 रन बनाए. अब दुबे की जगह मैनेजमेंट किसी दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को मौका दे सकती है. (Image: Shivam Dube Instagram)

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई6 / 6

रवि बिश्नोई शुरुआत में जिम्बाब्वे दौरे के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया. बिश्नोई ने तीन मैच खेले और तीन विकेट झटके. हालांकि, उन्हें अपनी जगह बरकरार रखने के लिए कम से कम 5–6 विकेट लेने की जरूरत थी. इस मामले में बिश्नोई ने निराश किया और वरुण चक्रवर्ती के फिट होने के बाद वह टीम से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन