
1 / 8
Shahid Kapoor Flop Movies: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. मूवी 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. ऐसे में अब शाहिद कपूर के करियर की टॉप 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोगों ने माथा पीट लिया था.

2 / 8
'दिल मांगे मोर' शाहिद कपूर के करियर की बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 7 करोड़ था जबकि मूवी ने वर्ल्डवाइड 8.7 करोड़ का बिजनेस किया था. हालांकि, इसमें शाहिद के साथ आयशा टाकिया तुलिप जोशी की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था. (Photo- IMDb)

3 / 8
शाहिद कपूर की फिल्म 'शिखर' को साल 2005 में रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ एक्टर अजय देवगन और बिपाशा बसु लीड रोल में थीं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. IMDb के अनुसार, फिल्म ने 14 करोड़ के बजट में 10 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. (Photo- IMDb)

4 / 8
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'फूल एन फाइनल' को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था. 24 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. IMDb की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 27 करोड़ का बिजनेस किया था. इस मूवी में शाहिद के साथ विवेक ओबेरॉय और सनी देओल अहम रोल में थे. (Photo- IMDb)

5 / 8
फिल्म 'चांस पे डांस' को साल 2010 में रिलीज किया गया था. IMDb के अनुसार, फिल्म का निर्देशन केन घोष ने किया था. मूवी का निर्माण 25 करोड़ के बजट में किया गया था और फिल्म ने 29 करोड़ का बिजनेस किया था. (Photo- IMDb)

6 / 8
फिल्म 'मिलेंगे मिलेंगे' को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था. इसमें करीना कपूर, शाहिद कपूर और आरती छाबरिया ने अहम रोल प्ले किया था. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 15 करोड़ था. जबकि कलेक्शन 15 करोड़ का था और ये फ्लॉप साबित हुई थी. (Photo- IMDb)

7 / 8
शाहिद कपूर की 3.7 IMDb रेटेड फिल्म 'शानदार' फ्लॉप फिल्मों में से एक रही है. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 73 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि इसका बजट 70 करोड़ था. इस फिल्म को शाहिद के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप माना जाता है. (Photo- IMDb)

8 / 8
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. इसमें शाहिद को पुलिस अफसर के रोल में देखा गया था और लीड रोल में पूजा हेगड़े थीं. IMDb की मानें तो फिल्म का बजट 55 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58 करोड़ था. फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी. (Photo- IMDb)