
1 / 9
Shahid Kapoor Hit Films List: शाहिद कपूर के करियर की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने पूरे बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. उनकी इन फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दिलाई और उनका करियर वापिस से ट्रेक पर आ सका. आइए जानते हैं उन्हीं कुछ फिल्मों के बारे में.

2 / 9
शाहिद कपूर कमाल के एक्टर हैं. उनकी हर फिल्म में उनका रोल हर बार कुछ कमाल करता है. फिल्म के फ्लॉप और हिट की जिम्मेदारी सिर्फ एक्टर पर नहीं होती, अन्य चीजों पर भी फिल्म की उपलब्धि निर्भर करती है. लेकिन हर बार शाहिद फिल्म से हटकर अपनी पहचान बनाते हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 9
इसमें उनकी कमाल की एक्टिंग और अपने काम के प्रति लगन दिखाई पड़ती है. हाल ही में आई फिल्म O Romeo को लेकर भी जनता के मिक्स्ड रिव्यूज थे. लेकिन इन सबके बावजूद किसी को भी शाहिद कपूर से कोई शिकायत नहीं थी. उनकी एक्टिंग ने हर बार की तरह इस बार भी जनता का दिल जीता. आइए जानते हैं उनकी ऐसी ही उन 5 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. (Credit- Pinterest)

4 / 9
Padmaavat (2018)- यह शाहिद कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है. इसके निर्माता संजय लीला भंसाली हैं. वहीं शाहिद ने फिल्म में रावल रतन सिंह का रोल किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी थे. यह हिस्टोरिकल ड्रामा थी, जो राजपूत रानी पद्मावती की कहानी पर बनी. बॉक्स ऑफिस पर इसने इंडिया में करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और वर्ल्डवाइड 570 करोड़ के आसपास पहुंची. विवादों के बावजूद यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई और शाहिद की एक्टिंग की तारीफ हुई. (Credit- Pinterest)

5 / 9
Kabir Singh (2019)- यह फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट मानी जाती है. इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था. इसमें शाहिद ने एक गुस्सैल डॉक्टर कबीर का रोल निभाया था. इसमे उनके साथ कियारा आडवाणी थीं. फिल्म का म्यूजिक और डायलॉग बहुत हिट हुए. इंडिया में इसने 278 करोड़ से ज्यादा कमाए और वर्ल्डवाइड 379 करोड़ का बिजनेस किया. यह सुपर ब्लॉकबस्टर रही और लोगों ने इसे बार-बार देखा. (Credit- Pinterest)

6 / 9
Teri Baaton Mein Asa Uljha Jia (2024)- यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें शाहिद ने रोबोट के साथ प्यार की कहानी दिखाई. कृति सेनन उनके साथ थीं. ये फिल्म मजेदार और नई थी. बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और वर्ल्डवाइड 145 करोड़ के करीब कमाए. यह शाहिद की हाल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. (Credit- Pinterest)

7 / 9
R Rajkumar (2013)- प्रभुदेवा की यह एक्शन-रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें शाहिद ने राजकुमार का रोल किया और सोनाक्षी सिन्हा साथ थीं. फिल्म में डांस और एक्शन कमाल के थे. इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और हिट रही. यह शाहिद के लिए करियर का महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट था. (Credit- Pinterest)

8 / 9
Udta Punjab (2016)- अभिषेक चौबे की यह फिल्म ड्रग्स की समस्या पर बनी. शाहिद ने एक ड्रग एडिक्ट का रोल किया, जो बहुत पावरफुल था. फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों को पसंद आई. बॉक्स ऑफिस पर करीब 97 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए. शाहिद की एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. (Credit- Pinterest)

9 / 9
बता दें कि शाहिद की इन फिल्मों ने भरे ही बॉक्स ऑफिस में तगड़ी कमाई की हो, लेकिन उनकी नाकामयाब फिल्मों में भी एक्टर की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं. हैदर, ब्लडी डैडी, रंगून, कमीने जैसी फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हों, लेकिन शाहिद ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल हर बार जीता. (Credit- Pinterest)