
1 / 9
Scariest Horror Movie 2025: कुछ फिल्में इतनी डारवनी होती हैं, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठे. ऐसी ही 99 मिनट की वो फिल्म है, जिसमें आपकी सोंच से भी परे खतरनाक सीन्स डाले गए हैं. अगर आपको भी हॉरर फिल्मों का शौक है, तो यह मूवी आपको बेहद पसंद आएगी.

2 / 9
कुछ लोगों को हॉरर फिल्में देखने का बड़ा शौक होता है. अगर आपको भी लगता है कि खतरनाक से खतरनाक फिल्म भी आपको डरा नहीं सकती, तो इस फिल्म को आप जरूर देखें. इसमें मौजूद सीन्स और जबरदस्त कहानी आपका दिमाग हिला सकती है. (Image Credit- IMDb)

3 / 9
हॉरर फिल्मों में कुछ कहानियां धीरे धीरे आपके दिमाग में घर करती हैं. यह फिल्म भी कुछ ऐसी ही है, जो 99 मिनट में आपके दिमाग में पूरा कब्जा जमा लेगी और आप महीनों तक कहानी याद रखेंगे. इस फिल्म का नाम है Keeper (2025), जो ठीक 99 मिनट में चलती है. निर्देशक Osgood Perkins ने इसे बनाया है, जिनकी पिछली फिल्में जैसे Longlegs ने लोगों को डराया था. (Image Credit- IMDb)

4 / 9
इस फिल्म में Tatiana Maslany और Rossif Sutherland मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म इतनी खतरनाक है कि देखते-देखते आपकी सांसें थम जाएंगी और दिमाग हिल जाएगा. अगर कहानी की बात करें तो इसमें लिज़ और मैल्कम नाम के जोड़े के इर्द गिर्द कहानी घूमती है. (Image Credit- IMDb)

5 / 9
वे अपनी सालगिरह मनाने के लिए जंगल में एक सुनसान केबिन (कुटिया) पर जाते हैं. शुरू में सब कुछ रोमांटिक लगता है, प्यार, हंसी और अकेलापन. लेकिन जल्द ही अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. केबिन में कोई अंधेरी ताकत मौजूद होती है, जो उन्हें देख रही होती है. (Image Credit- IMDb)

6 / 9
अचानक अजीबो-गरीब विजन आने लगते हैं, अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और अतीत के राज खुलने लगते हैं. मैल्कम अचानक शहर वापस चला जाता है, और लिज़ अकेली रह जाती है. अब वह इस डरावने रहस्य से जूझती है. क्या यह भूतिया जगह है या कुछ और गहरा राज? (Image Credit- IMDb)

7 / 9
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके सीन हैं. शुरुआत धीमी है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, डर बढ़ता जाता है. अंधेरे में छिपे चेहरे, अजीब जीव-जंतु जैसे दिखने वाले क्रिएचर्स और खूनी दृश्य सब कुछ इतना रियल लगता है कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे. (Image Credit- IMDb)

8 / 9
अंतिम हिस्से में फिल्म अचानक तेज हो जाती है. वो फाइट, वो चीखें और वो ट्विस्ट, सब कुछ इतना शॉकिंग है कि आपकी जान हलक में अटक जाएगी. कई क्रिटिक्स कहते हैं कि फिल्म के क्रिएचर्स और साउंड डिजाइन इतने डरावने हैं कि रात में नींद नहीं आएगी. लेकिन पूरी फिल्म में ज्यादा एक्सप्लेन नहीं किया जाता, जो इसे और रहस्यमयी बनाता है.(Image Credit- IMDb)

9 / 9
अगर आपको साइकोलॉजिकल हॉरर पसंद है, जहां डर धीरे-धीरे बढ़ता है, तो Keeper आपके लिए है. 99 मिनट में यह फिल्म आपको Amazon Prime Video पर मिल जाएगी. अगर इसकी रेटिंग बात करें तो 2025 में आई इस फिल्म को 5.5 IMDb रेटिंग मिली है. (Image Credit- IMDb)