
1 / 7
Shani Gochar 2026: साल 2026 में पहली बार शनि महाराज का गोचर हुआ है. कर्मफल दाता के इस बार गोचर करने से विशेषतौर पर 4 राशियों को लंबे वक्त तक लाभ ही लाभ होने के योग हैं. यहां पर आपको उन 4 राशियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिनका अच्छा समय अब शुरू हो गया है. साथ ही शनि गोचर के वक्त की जानकारी मिलेगी.

2 / 7
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पहली बार 20 जनवरी को दोपहर में करीब 12:13 मिनट पर मीन राशि में रहते हुए न्याय के देवता शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश हुआ है. अब 17 मई 2026 को दोपहर में करीब 4 बजे तक संघर्ष के कारक ग्रह शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में ही रहेंगे.

3 / 7
वृषभ राशि- शनि देव को मेहनत का कारक माना जाता है. उम्मीद है कि अब आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. इसके अलावा सेहत में अचानक से सुधार आएगा और आपको मानसिक शांति का एहसास होगा.

4 / 7
कर्क राशि- यदि आप मेहनत करेंगे तो शनि देव आपको मनचाही सफलता प्रदान करेंगे. इसके अलावा आपको कुछ रचनात्मक चीजों को सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में भी लाभ होने के योग हैं. जिन लोगों की मुलाकात अभी तक अपने सोलमेट से नहीं हुई है, उन्हें 17 मई से पहले अपना हमसफर मिलने की संभावना है.

5 / 7
तुला राशि- वृषभ और कर्क के अलावा शनि महाराज तुला राशि वालों को भी उनकी मेहनत का फल देंगे. जितना ज्यादा आप अच्छे कर्म करेंगे, उतनी जल्दी सफलता प्राप्त करेंगे. इसके अलावा आत्मविश्वास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होगी. जोड़ों में दर्द की समस्या से 17 मई तक राहत मिलने की संभावना है.

6 / 7
मकर राशि- शनि देव की कृपा से मकर राशि के जातक करियर में 17 मई से पहले अच्छा स्थान प्राप्त कर लेंगे. साथ ही आपको अपने परिवार वालों की नाराजगी को दूर करने का मौका मिलेगा. कई साल से दबी हुई पेमेंट भी इस दौरान कामकाजी लोगों को मिल सकती है.

7 / 7
(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.