
1 / 9
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Films: जल्द ही Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इनके फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है. इन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया, जिस दौरान इन दोनों के बीच प्यार पनपा. आइए जानते हैं इनके रोमांस की टाइमलाइन.

2 / 9
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनके फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों को इनकी जोड़ा काफी पसंद है. लेकिन यह रिश्ता अचानक ही नहीं बना. कभी ये दोनों लोग प्रोफेशनल टर्म्स में एक दूसरे के साथ फिल्में किया करते थे.

3 / 9
फिल्मों में प्रेमी प्रेमिका का रोल निभाते निभाते असल जिंदगी में भी प्यार कर बैठे. अब यह लोग शादी करने जा रहे हैं. आज हम जानेंगे कि किस फिल्म से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई. वहीं रश्मिका और विजय किन किन फिल्मों एक साथ नजर आए.

4 / 9
बता दें कि इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि फैंस ने इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्मों से ही मान ली. असल जिंदगी में भी इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत 2018 की फिल्म गीता गोविंदम से हुई, जहां दोनों ने पहली बार साथ काम किया.

5 / 9
इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस ने इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में अंदाजा लगाया. बाद में डियर कमरेड में यह जोड़ी फिर साथ आई और केमिस्ट्री और गहरी हो गई. अब दोनों शादी करने वाले हैं. इस जोड़ी ने इन 3 फिल्मों में एकसाथ काम किया है.

6 / 9
गीता गोविंदम (2018)- यह फिल्म रश्मिका और विजय की पहली साथ वाली फिल्म है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी है. विजय एक लेक्चरर हैं और रश्मिका एक लड़की जो उन्हें गलत समझती है. लेकिन बाद में प्यार हो जाता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. फैंस कहते हैं कि यहीं से इनकी असली प्रेम कहानी शुरू हुई. दोनों की केमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि लोग इसे देखते ही शिप करने लगे.

7 / 9
डियर कमरेड (2019)- यह दूसरी फिल्म है जहां दोनों साथ आए. यह एक इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी है. विजय एक स्टूडेंट लीडर हैं और रश्मिका एक क्रिकेटर. फिल्म में गुस्सा, प्यार और समझ की कहानी है. गीता गोविंदम के बाद यह फिल्म आई तो फैंस और एक्साइटेड हो गए. यहां केमिस्ट्री पहले से ज्यादा गहरी दिखी. कई लोग मानते हैं कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों करीब आए.

8 / 9
रनाबाली- यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो 2026 में रिलीज होगी. यह शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म होने वाली है. रश्मिका और विजय के फैंस फिल्म के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि यह उनकी नई शुरुआत होगी.

9 / 9
रश्मिका और विजय की शादी जल्दी ही होने वाली है. अब तो उन्होंने खुद अपनी शादी का कंन्फर्मेशन दे दिया. उन्होंने अपना और विजय का नाम जोड़ Virosh नाम बनाया है. मेहमानों की लिस्ट से लेकर शादी की तैयारियों से जुड़े वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हैं.