
1 / 13
Rashifal 26 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि रहेगी. साथ ही चंद्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा प्रीति योग, रवि योग, आयुष्मान योग, आडल योग और विडाल योग रहेंगे. चलिए अब जानते हैं 26 फरवरी 2026, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 13
मेष राशि (Aries)- चंद्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से आपके जरूरी काम पूरे होंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में उछाल और खर्चों में कमी आने के प्रबल योग बन रहे हैं.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus)- नकारात्मक चीजों से दूर रहेंगे तो दिन अच्छे से व्यतीत हो जाएगा. शरीर में यदि कोई समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और उनसे कोई बात न छुपाएं.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini)- यदि अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो रिश्ता आने के योग हैं. घर-परिवार में टेंशन का माहौल है तो वो खत्म होगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति भी 26 फरवरी 2026 को मजबूत रहेगी.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer)- घर में यदि पैसों की समस्या चल रही है तो समय से पहले धन का इंतजाम हो जाएगा. इसके अलावा पिता की सेहत में सुधार और घर में सकारात्मक माहौल कायम रहेगा.

6 / 13
सिंह राशि (Leo)- ऑफिस में बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा. हालांकि, धन की समस्या आपको 26 फरवरी 2026 को नहीं रहेगी.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo)- धन का सही समय पर इंतजाम होने से किसी बहुत बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे. इसके अलावा घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. यदि आपकी या आपके किसी खास व्यक्ति की तबीयत सही नहीं चल रही है तो स्वास्थ्य में गुरुवार को काफी सुधार देखने को मिलेगा.

8 / 13
तुला राशि (Libra)- बुरी संगत से बचे रहेंगे और अपने करियर पर फोकस करेंगे. कामकाजी लोगों को माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि दिनभर भागदौड़ रहेगी.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio)- दिन की शुरुआत में कामकाजी लोगों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलेगी. अगर घर में तनाव का माहौल है तो राहत की सांस लेंगे. पिता की सेहत में 26 फरवरी 2026 को सुधार आएगा.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius)- जो लोग एक ही कंपनी में लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनका अचानक से तबादला हो सकता है. गुरुवार को घरवालों से कोई बात छुपाना भारी पड़ सकता है. हालांकि, सेहत में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn)- नई नौकरी की तलाश करना इस समय ठीक नहीं रहेगा. शादी का रिश्ता आने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें 26 फरवरी 2026 को ज्यादा उछाल नहीं आएगा.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius)- ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाएगा, जिसके बाद घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. अगर आपकी किसी से बोलचाल बंद है तो 26 फरवरी 2026 को फिर से बातचीत शुरू हो सकती है.

13 / 13
मीन राशि (Pisces)- नया रिश्ता जोड़ना 26 फरवरी 2026 को आपके लिए शुभ रहेगा. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. इसके अलावा कामकाज की स्थिति में सुधार होगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)