
1 / 13
Rashifal 20 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि रहेगी. साथ ही साध्य योग, शुभ योग, विडाल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है. हालांकि, इस शुभ दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 20 फरवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 13
मेष राशि: नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में बॉस को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे. साथ ही सभी काम पूरे होंगे और नए निवेश का सुनहरा मौका मिलेगा.

3 / 13
वृषभ राशि: रुके काम के पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही 20 फरवरी 2026 को धन लाभ होगा. इसके अलावा धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

4 / 13
मिथुन राशि: जरूरी काम के पूरा न होने से मन परेशान रहेगा. साथ ही तबीयत में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है. निवेश करने के लिए 20 फरवरी 2026 का दिन शुभ नहीं है.

5 / 13
कर्क राशि: दिन की शुरुआत में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी. पहली नजर में किसी को आपसे प्यार हो सकता है. उम्मीद है कि जल्द वो इंसान आपके घर शादी का रिश्ता लेकर आएगा.

6 / 13
सिंह राशि: पारिवारिक माहौल के अनुकूल रहने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को धोखा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें 20 फरवरी 2026 को उछाल नहीं आएगा.

7 / 13
कन्या राशि: धन कमाने के चक्कर में आप गलत रास्ते को अपना सकते हैं. इसके अलावा दिनभर सेहत का भी साथ नहीं मिलेगा. लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए 20 फरवरी 2026 का दिन शुभ नहीं है.

8 / 13
तुला राशि: दिनभर स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा. साथ ही थकान और नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी. अगर आप आर्थिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो 20 फरवरी 2026 को फैसला करना सही नहीं रहेगा.

9 / 13
वृश्चिक राशि: संपत्ति प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. साथ ही घर में खुशी का वातावरण और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी.

10 / 13
धनु राशि: शारीरिक स्वास्थ्य के सही न रहने से परेशान रहेंगे. पड़ोसियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. दिन खत्म होने से पहले आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है.

11 / 13
मकर राशि: लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान करवा लेंगे. मन में कई तरह के सवाल चलेंगे, जिनका जवाब नहीं मिल पाएगा. हो सके तो 20 फरवरी 2026 को बाहर का खाना न खाएं, अन्यथा अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है.

12 / 13
कुंभ राशि: लालच के चक्कर में गलत संगत में फंस सकते हैं. इसके अलावा संपत्ति से जुड़े गलत फैसले लेने के कारण तनाव में रहेंगे. लव लाइफ की शांति भी 20 फरवरी 2026 को भंग हो सकती है.

13 / 13
मीन राशि: दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा लव लाइफ में चल रहा तनाव खत्म होगा. लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए 20 फरवरी 2026 का दिन शुभ है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)