
1 / 13
Rashifal 18 February 2026: आज 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 18 फरवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि (Aries) - मेष राशि वाले आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें. पारिवारिक सहयोग मिल सकता है. कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus) - आप करीबी लोगों के साथ समय बिता सकते हैं. आपके लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा. जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा रहेगा. आप साथ में समय बिता सकते हैं.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini) - किसी को उधार देने से बचें. ऐसे लोगों को पैसा न दें जो उधार लेकर लौटाते नहीं हैं. आप करीबी लोगों के साथ समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी के सेहत को लेकर तनाव हो सकता है.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer) - आपको अधार चुकाने के कारण आर्थिक तौर पर मुश्किल हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर आपके काम को लेकर तारीफ हो सकती है. जीवनसाथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा.

6 / 13
सिंह राशि (Leo) - आपको सेहत का पूरा साथ मिलेगा. निवेश से लाभ हो सकता है. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo) - दोस्तों का सहयोग मिल सकता है. आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. दिन मौज-मस्ती के लिहाज से अच्छा रहेगा.

8 / 13
तुला राशि (Libra) - आपको संतान पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है. किसी प्रिय के साथ समय बिता सकते हैं. यह आपके लिए अच्छा होगा. आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि वाले किसी दिलचस्प इंसान से मिल सकते हैं. जीवनसाथी से आपको प्यार मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius) - आप अपनी सेहत का ध्यान रखें जीवनसाथी के साथ खाली समय बिता सकते हैं. आपको पुराने किये हुए निवेश से धनलाभ हो सकता है.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वाले लोग आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका मन शांत होगा और दिन अच्छा बीतेगा.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius) - आर्थिक तौर पर कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको आज कामकाज का दबाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

13 / 13
मीन राशि (Pisces) - धन बचाने के लिए प्रयास करें. परिवार की भलाई के लिए आप मेहनत करें. आप प्रेमी को वक्त देगें तो इससे रिश्ता बेहतर होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.