1 / 11
दिल्ली समेत देशभर में कल से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है. इसको लेकर दिल्ली जामा मस्जिद के नए शाही इमाम सैयद शाबान ने आधिकारिक ऐलान किया. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना पाक इबादत की तरह होता है. रमजान में रोजा रखते हैं, संयम का पालन करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. इस्लाम में रमजान को इबादत, रहमत, बरकत का पाक महीना माना जाता है.

2 / 11

3 / 11
नई दिल्ली में रमजान के पवित्र महीने की पूर्व संध्या पर जामा मस्जिद में कई लोग पहुंचे और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी.

4 / 11
बुधवार को नई दिल्ली में रमजान के पवित्र महीने की पूर्व संध्या पर जामा मस्जिद को लाइटों से सजाया गया. इस दौरान जामा मस्जिद बेदह सुंदर दिखाई दिया.

5 / 11
इस्लाम धर्म में रोजा रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है. इसलिए नियमित रूप से रमजान में सुबह सूरज उगने से लेकर सूर्य के डूबने तक रोजा रखा जाता है. रोजा रखने और रोजा खोलने के लिए सहरी और इफ्तार को अनिवार्य माना गया है.

6 / 11
सहरी के बाद रोजे की शुरुआत होती है और शाम की इफ्तरी के बाद रोजा खत्म हो जाता है. सही समय पर की गई सहरी और इफ्तार से ही रोजा पूरा माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रमजान के पूरे महीने में सहरी-इफ्तार का समय क्या है.

7 / 11
रमजान का महत्व
रमजान को रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है. इस दौरान मुसलमान रोजा रखकर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. रोजा इंसान को धैर्य, अनुशासन और आत्मनियंत्रण का मैसेज देता है. दिनभर भूखा-प्यासा रहने से जरूरतमंदों की तकलीफ का एहसास होता है, जिससे समाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है.

8 / 11
बुधवार को प्रयागराज में रमज़ान से एक दिन पहले मजदूर सेवई बेचने के लिए ले जा रहे हैं.

9 / 11
सोमवार को श्रीनगर में रमजान से पहले लोकल मार्केट में लोग भीड़ लगाए हुए हैं.

10 / 11
बुधवार को गुवाहाटी में रमजान की एक शाम को लोग लोकल मार्केट में फल, खजूर और ड्राई फ्रूट्स खरीदते हुए.

11 / 11
मंगलवार को पटना में रमजान से पहले एक दुकान पर बेकरी का सामान डिस्प्ले के लिए लगाते हुए मजदूर.