
1 / 8
OTT & Theatre Releases This Friday (February 16–22, 2026): इस हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों से ओटीटी तक पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. शुक्रवार को एनिमेटेड एक्शन, क्राइम थ्रिलर के साथ ही रोमांस और कोर्टरूम ड्रामा तक फिल्में देखने के लिए मिलने वाली है. चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते देख सकते हैं.

2 / 8
इस हफ्ते ओटीटी पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को भी रिलीज किया जाएगा. इसे 19 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म को प्राइम वीडियो पर रेंट पर 5 फरवरी को रिलीज किया गया था. तब इसे 349 रुपये में यूजर्स देख सकते थे. ऐसे में अब सब्सक्राइबर्स इसे आसानी से 19 फरवरी से देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

3 / 8
एनिमेटेड फिल्म 'ने झा 2' फाइनली ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. फिल्म को 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे लोग अभिशाप मानते हैं. (Photo- IMDb)

4 / 8
सनी लियोनी की फिल्म 'कनैडी' पिछले दिनों काफी में चर्चा में रही है. उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें भरपूर सस्पेंस देखने के लिए मिलता है. इसे जी5 पर 20 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

5 / 8
एक्शन-कॉमेडी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चथा पाचा' 19 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. ये एक साउथ फिल्म है, जिसे मलायलम के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

6 / 8
फिल्म 'वीर मुरारबाजी' को 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इसे हिंदी के साथ ही मराठी में देखा जा सकता है. फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है, जिसमें वीरता और त्याग की कहानी देखने के लिए मिलती है. (Photo- IMDb)

7 / 8
वहीं, थिएटर में इस हफ्ते सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए मिलने वाली है. दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन पर साथ में दिखेंगे. इसे 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में एक रोमांटिक स्टोरी है. (Photo- IMDb)

8 / 8
तापसी पन्नू स्टारर 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की कहानी और ट्रेलर ने दर्शकों को पहले ही काफी अट्रैक्ट किया है. इसका ट्रेलर रिलीज किया गया तो फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बन गया था और फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. (Photo- IMDb)