---विज्ञापन---

सिंह-कन्या-तुला में युति बनना 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ; नहीं सताएंगे मंगल-चंद्र, शुक्र-केतु और सूर्य-बुध

Yuti 2025: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण है. इस माह समय-समय पर ग्रहों के मिलने से ऐसे योग, युति व संयोग बन रहे हैं, जिनका निर्माण बहुत ही कम होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर माह में एक ही समय पर मंगल-चंद्र, शुक्र-केतु और सूर्य-बुध ग्रह के मिलने से तीन राशियों में युति बन रही है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, त्वचा, कारोबार, वाणी और संचार का दाता माना जाता है, जबकि सूर्य देव आत्मा, मान-सम्मान, पिता और नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं, केतु को एक पापी ग्रह माना जाता है, जो अध्यात्म, मोक्ष, तांत्रिक ज्ञान और वैराग्य के कारक हैं. इसके अलावा शुक्र को धन, लग्जरी लाइफ, प्यार, सुंदरता और सुख का दाता माना जाता है, जबकि चंद्र देव को मन, माता, मानसिक स्थिति, वाणी और सुख का कारक माना गया है. मंगल की बात करें तो वो बिजली, भूमि, रक्त, ऊर्जा और साहस का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस बार इन ग्रहों के मिलन से ही सिंह राशि, कन्या राशि और तुला राशि में युति बन रही है. चलिए जानते हैं किस राशि में कौन-कौन से ग्रहों का मिलन हो रहा है और उसका किन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: Sep 19, 2025 10:03
First published on: Sep 19, 2025 10:03 AM

End of Article