Makhana Khane Ke Fayde: सेहत के लिए सबसे फायदेमंद स्नैक्स में मखाना की गिनती होती है. मखाना में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो मखाना को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाती है. बहुत से लोग अपनी वेट लॉस डाइट में भी मखाना को शामिल करते हैं तो कुछ शाम के स्नैक्स में चाय के साथ मखाना खाते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं अगर लगातार 21 दिनों तक मखाना खाया जाए तो सेहत पर इसका क्या असर होता है? यहां जानिए 21 दिन मखाना खाने से शरीर किस-किस तरह से प्रभावित होता है और व्यक्ति को एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए.

2 / 8
21 दिन मखाना खाने पर वजन कम (Weight Loss) हो सकता है. मखाना एक लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है.

3 / 8
मखाने के फायदे हड्डियों को भी मिलते हैं. मखाना कैल्शियम से भरपूर होने के चलते हड्डियों की सेहत को अच्छा रखता है और दांतों को मजबूत बनाता है.

4 / 8
पाचन को सुधारने के लिए भी मखाना खाया जा सकता है. मखाना खाने पर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.

5 / 8
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मखाना के फायदे नजर आते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते मखाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है.

6 / 8
किडनी और लिवर डिटॉक्स करने में मखाना असरदार है. मखाना खाने पर शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं और लिवर-किडनी को फायदे मिलते हैं.

7 / 8
21 दिनों तक मखाना खाया जाए तो इससे तनाव कम होता है जिससे नींद से जुड़ी दिक्कतों दूर होने में भी असर नजर आता है.

8 / 8
एक दिन में 25 से 30 ग्राम यानी एक से डेढ़ कप मखाना खाया जा सकता है. मखाना हल्का भूनकर खाया जाए तो बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे पचाना भी आसान होता है.