
1 / 9
Motivational Movies For 10th and 12th Students: इस समय 10वीं और 12वीं छात्रों के Board Exams चल रहे हैं. कई छात्र डरे हुए हैं और स्ट्रेस ले रहे हैं. ऐसे में दिमाग को शांत करने के लिए इन 5 फिल्मों को जरूर देखें. इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और जीवन को देखने का नजरिया भी बदलेगा.

2 / 9
आजकल 10वीं और 12वीं के छात्र बहुत तनाव में रहते हैं. बोर्ड एग्जाम की तैयारी, अच्छे नंबर लाने का दबाव और भविष्य की चिंता उन्हें परेशान करती है. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जो देखने के बाद मन में नया जोश भर देती हैं.

3 / 9
ये फिल्में बताती हैं कि मेहनत, हिम्मत और सही सोच से कोई भी मुश्किल हल हो सकती है. अगर आप भी पढ़ाई के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो इन 5 बेहतरीन फिल्मों को जरूर देखें. ये फिल्में देखने से आपका दिमाग को लाइट होगा ही, साथ ही एग्जाम का डर भी दूर भागेगा.

4 / 9
12th Fail- यह फिल्म असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का 12वीं में फेल हो जाता है, लेकिन हार नहीं मानता. वह बहुत मुश्किल हालातों में पढ़ाई करता है और IPS अधिकारी बनता है. यह फिल्म सिखाती है कि फेल होना अंत नहीं है, बल्कि नई शुरुआत है. अगर तुम्हें लगता है कि नंबर कम आएंगे तो डरना मत, बस मेहनत जारी रखो. फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी.

5 / 9
3 Idiots- आमिर खान की ये फिल्म 2009 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह सबसे मशहूर फिल्म है छात्रों के लिए. तीन दोस्त इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं. फिल्म रट्टा मारने की बजाय समझकर पढ़ने की बात करती है. "ऑल इज वेल" का नारा सुनकर तनाव कम हो जाता है. यह बताती है कि सफलता सिर्फ नंबरों से नहीं, बल्कि खुशी और समझ से आती है. बोर्ड एग्जाम में भी समझ से पढ़ो, रट्टा मत मारो.

6 / 9
Taare Zameen Par- 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़े तक सभी की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई. यह फिल्म एक बच्चे की कहानी है जो पढ़ाई में कमजोर लगता है, लेकिन उसे डिस्लेक्सिया नाम की समस्या होती है. शिक्षक उसकी मदद करता है और बच्चा आगे बढ़ता है. यह फिल्म सिखाती है कि हर बच्चा अलग होता है. अगर पढ़ाई में दिक्कत है तो खुद को दोष मत दो, मदद लो. यह एग्जाम के डर को कम करती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है.

7 / 9
Dangal- आमिर खान की यह फिल्म एक पिता की है जो अपनी बेटियों को कुश्ती सिखाता है और वे विश्व चैंपियन बनती हैं. मेहनत, अनुशासन और परिवार का साथ दिखाया गया है. छात्रों के लिए यह सिखाती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो तो रोज छोटी-छोटी मेहनत करो. बोर्ड एग्जाम में भी रोज पढ़ाई का प्लान बनाओ, सफलता जरूर मिलेगी. 2016 में यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसको बड़ी सफलता मिली थी.

8 / 9
Super 30- 2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह फिल्म आनंद कुमार की असली कहानी है. वे गरीब बच्चों को IIT की तैयारी करवाते हैं. फिल्म दिखाती है कि पैसे की कमी या छोटे शहर से होना बाधा नहीं है. सिर्फ लगन चाहिए. यह छात्रों को बताती है कि सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करो. एग्जाम में अच्छा करने के लिए यह बहुत प्रेरणा देती है.

9 / 9
एग्जाम का अगर ज्यादा प्रेशर है, तो समय निकालकर इन 5 फिल्मों से कोई भी फिल्म देखें. इससे दिमाग को शांति तो मिलेगी और फोकस बढ़ेगा. इन फिल्मों को देखने के बाद दिमाग में क्लैरिटी भी आएगी.