नाभि में बार-बार क्यों जमा होती है रूई? जानिए क्या है इस समस्या के पीछे असली वजह

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि जब वह कपड़े बदल रहे होते हैं, तो उन्हें देखने को मिलती है कि उनकी नाभि में रूई के जमी हुई है. ऐसे में दिमाग में सवाल आता है कि आखिर यहां रूई आई कहां से? आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस.

naabi mein rui kiu jama ho jati hai
1 / 7
नाभि में कहां से आ जाती है रूई? क्या है इसके पीछे की पूरी हकीकत. (Image: AI)

नहाने या कपड़े बदलते समय आपने अक्सर गौर किया होगा कि नाभि के अंदर छोटी-सी रूई जैसी चीज जमा हो जाती है. इसे देखकर मन में सवाल आता है कि आखिर यह आती कहां से है और क्या यह शरीर में किसी परेशानी का संकेत है?  

विज्ञापन

क्या ये सच में रूई है?

क्या ये सच में रूई है?2 / 7

नाभि में जमा होने वाली यह चीज असल में रूई नहीं होती. इसे मेडिकल भाषा में नाभि फ्लफ या 'Navel Fluff' कहा जाता है. इसमें मुख्य रूप से कपड़ों से निकलने वाले छोटे-छोटे रेशे शामिल होते हैं, जो धीरे-धीरे नाभि के अंदर जमा होते जाते हैं.

विज्ञापन

नाभि में कैसे जमा हो जाते हैं ये रेशे?

नाभि में कैसे जमा हो जाते हैं ये रेशे?3 / 7

कपड़ों से निकलने वाले रेशे पेट की त्वचा पर मौजूद बालों में फंस जाते हैं और धीरे-धीरे शरीर की हलचल और कपड़ों के त्वचा से रगड़ने के कारण नाभि की ओर बढ़ते हैं. पेट के बालों की दिशा भी इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है.

इन लोगों में ज्यादा जमा हो सकती है नाभि की रूई

इन लोगों में ज्यादा जमा हो सकती है नाभि की रूई4 / 7

जिन लोगों के पेट पर बाल ज्यादा होते हैं, उनमें नाभि फ्लफ जमा होने की संभावना दूसरों लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा अंदर की ओर धंसी हुई नाभि में भी रेशों के फंसने और जमा होने की संभावना ज्यादा रहती है.

विज्ञापन

नए कपड़ों से भी निकल सकते हैं ज्यादा रेशे

नए कपड़ों से भी निकल सकते हैं ज्यादा रेशे5 / 7

कपड़े भी नाभि में रूई जमा होने की एक वजह हो सकते हैं. खासकर नए कपड़ों से निकलने वाले ढीले रेशे शरीर की त्वचा और बालों से चिपक सकते हैं. फिर रोजाना की एक्टिविटी के दौरान ये रेशे धीरे-धीरे नाभि के अंदर पहुंच जाते हैं.

पसीने भी हो सकता है कारण

पसीने भी हो  सकता है कारण6 / 7

नाभि में जमा होने वाली इस रेशे के पीछे सिर्फ कपड़ों के सीमित नहीं रहती. इसमें मृत त्वचा के छोटे कण, पसीना, शरीर का तेल और धूल भी मिल सकती है. इसलिए कभी-कभी इसका रंग कपड़ों या आसपास जमा गंदगी के हिसाब से अलग दिखाई देता है.

विज्ञापन

नाभि की सफाई को न करें नजरअंदाज

नाभि की सफाई को न करें नजरअंदाज7 / 7

नाभि में रूई आना आमतौर पर सामान्य बात है और इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं होती. फिर भी नहाते समय नाभि को हल्के हाथ से साफ करना और बाद में अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. बहुत जोर से रगड़ने या नुकीली चीज डालने से बचें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: किस चीज में सबसे ज्यादा कोलेजन होता है? जानिए निखरी त्वचा के लिए Collagen से भरपूर कौन से फूड्स खाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन