किस चीज में सबसे ज्यादा कोलेजन होता है? जानिए निखरी त्वचा के लिए Collagen से भरपूर कौन से फूड्स खाएं

Collagen Rich Foods: स्किन को स्वस्थ रहने के लिए कोलेजन की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए खान-पान की वो कौन सी चीजें हैं जो कोलेजन को बढ़ा सकती हैं और स्किन की सेहत अच्छी रखती हैं.

How To Increase Collagen
1 / 7
कैसे बढ़ाएं कोलेजन, जानिए यहां. Image Credits - AI

Collagen For Glowing Skin: कोलेजन शरीर का एक प्रोटीन है जो स्किन और बॉडी की हेल्थ को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. अमीनो एसिड्स से बना कोलेजन स्किन, नाखून, बालों, हड्डियों और टिशूज तक को मजबूती देता है. खासतौर से निखरी और स्वस्थ त्वचा के लिए लोग कोलेजन के सप्लीमेंट्स लेते हैं या कोलेजन से भरपूर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कोलेजन से भरपूर फूड्स खाकर भी कोलेजन पाया जा सकता है. यहां जानिए खान-पान की वो कौन सी चीजें हैं जो कोलेजन से भरपूर होती हैं.

विज्ञापन

सिट्रस फ्रूट्स और बेरीज

सिट्रस फ्रूट्स और बेरीज 2 / 7

नींबू, संतरा और आंवला जैसे सिट्र्स फ्रूट्स विटामिन सी से भरपूर होते हैं. इसके अलावा स्ट्रॉबेरीज, रेस्पबेरीज और ब्लूबेरीज में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेजन सिंथेसिस के लिए जरूरी हैं.

विज्ञापन

सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट्स 3 / 7

सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क और टोफू कोलेजन के अच्छे स्त्रोत हैं. इनमें नौ अमीनो एसिड्स होते हैं.

सूखे मेवे और बीज

सूखे मेवे और बीज 4 / 7

सूखे मेवे जैसे काजू और बादाम जिंक और कॉपर से भरपूर होते हैं. ये शरीर में कोलेजन की फॉर्मेशन को सपोर्ट करते हैं. वहीं,  कद्दू के बीज और तिल में जिंक और हेल्दी फैट्स की मात्री होती है जो शरीर की कोलेजन बूस्ट करने की क्षमता को बढ़ाती है.

विज्ञापन

शिमला मिर्च और टमाटर

शिमला मिर्च और टमाटर 5 / 7

शिमला मिर्च और टमाटर खाने पर शरीर को विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो कोलेजन को नेचुरली बढ़ाते हैं. इन्हें सलाद वगैरह में एकसाथ खाया जा सकता है.

लहसुन

लहसुन 6 / 7

लहसुन सल्फर से भरपूर होता है. यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कोलेजन सिंथेसिस का भी काम करता है. इसलिए लहसुन को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

विज्ञापन

एवोकाडो

एवोकाडो 7 / 7

एवोकाडो कोलेजन सिंथेसिस में मदद करते हैं. इनमें विटामिन सी, विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन को प्रोमोट करते हैं. यह भी पढ़ें -जरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन