---विज्ञापन---

चटनी बनाते वक्त खराब हो गया मिक्सर? जानिए बिना मिक्सर के चटनी कैसे बनाई जा सकती है

Common Mixer Problems: कई बार मिक्सर ग्राइंडर चलते चलते बंद हो जाता है. ऐसे में अगर मिक्सर चटनी बनाते वक्त खराब हो गया है तो बिल्कुल भी ना घबराएं, क्योंकि ये टिप्स आपके काम आएंगे.

---विज्ञापन---

How To Repair Mixer: मिक्सर ग्राइंडर कई तरह से किया जाता है. भारतीय घरों में मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए किया जाता है. हर व्यंजन के साथ चटनी सर्व की जाती है, इसलिए रोज या दो दिन जरूर चटनी बनाई जाती है. ऐसे में कई बार कई बार अचानक मिक्सर खराब हो जाता है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि अब चटनी कैसे बनेगी? अच्छी बात यह है कि बिना मिक्सर के भी स्वादिष्ट और ताजी चटनी आसानी से तैयार की जा सकती है. आइए इस लेख में कुछ आसान तरीके जानते हैं, जो चटनी बनाते वक्त काम आ सकते हैं. आप इन हैक्स का इस्तेमाल बाकी चीजों को पीसने के लिए भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बारिश में नहीं सूख रहे कपड़े? अपनाएं ये 5 टिप्स, मिनटों में दूर होगी बदबू

---विज्ञापन---

बिना मिक्सी के चटनी कैसे बनाएं? | Chutney Without Mixer Grinder

सिलबट्टे का करें इस्तेमाल- अगर घर में सिलबट्टा है. तो यह चटनी बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है. पुराने समय में लोग इसी पर चटनी पीसते थे और इसका स्वाद भी काफी अलग होता था.
ओखली-मूसल का इस्तेमाल- कुछ लोगों के पास ही सील बट्टा होता, अगर आपके पास सील बट्टा नहीं है तो ओखली-मूसल काम आएगी, जिसे चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
कद्दूकस और चम्मच आएगा काम- अगर आपके पास सिलबट्टा या ओखली नहीं है, तब भी आप चटनी बना सकते हैं. बस एक बाउल में चटनी का सामान निकालें और कांटे की मदद से चटनी तैयार करें.
बेलन और कटोरी का इस्तेमाल- बेलन भी चटनी बनाने में आपकी मदद कर सकता है. चटनी के सारे सामान को निकालें और बेलन की मदद से दबाकर पेस्ट बना लें.

चटनी बनाते समय ध्यान रखें

सभी सामग्रियों को छोटे छोटे पीस में काट लें और फिर पेस्ट बनाएं.
नमक का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि हाथ से बनी चटनी में स्वाद जल्दी उभरकर आता है.
चटनी को तुरंत इस्तेमाल करें, ताकि उसका फ्रेश स्वाद बना रहे.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर

First published on: Jun 20, 2026 10:11 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola