Father's Day Special: पापा के लिए मिनटों में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, खुश हो जाएगा उनका दिल

Fathers Day Recipes: इस फादर्स डे पर महंगे गिफ्ट्स की बजाय अपने पापा को समय दें और उनके कुछ अच्छा ट्राई करें. खुद कुछ बनाने से न सिर्फ उन्हें अच्छा लगेगा, बल्कि आपकी मेहनत और प्यार साफ नजर आएगा.

Fathers Day Easy Recipes

पापा के लिए मिनटों में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन. Image Credit- AI

विज्ञापन

Fathers Day Easy Recipes: फादर्स डे सिर्फ गिफ्ट्स देने का दिन नहीं है, बल्कि अपने पिता के साथ खूबसूरत यादें बनाने का एक खास मौका भी है. इस बार महंगे तोहफों की जगह अपने पापा के साथ पूरा दिन बिताने की प्लानिंग करें. सुबह की शुरुआत एक मजेदार गेम के साथ टेस्टी स्नैक्स के साथ करें. ऐसा करने से न सिर्फ पापा को अच्छा लगेगा बल्कि वो अंदर से खुश हो जाएंगे. अगर आप इस फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं तो पापा के साथ मिलकर ये आसान और टेस्टी रेसिपीज जरूर ट्राई करें.  

इसे भी पढ़ें- सिर्फ फटे होंठों के लिए नहीं! पेट्रोलियम जैली के ये इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

जस्वीट पोटैटो चीजी फ्राइज

अगर आपके पापा को कुरकुरे स्नैक्स पसंद हैं तो यह रेसिपी उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. शकरकंद के फ्राइज बनाने के लिए घी और सभी मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. फिर इन्हें बेकिंग ट्रे में फैलाकर 200 डिग्री सेल्सियस पर 25 मिनट तक बेक करें. जब फ्राइज सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो ऊपर द लाफिंग काऊ चीज स्लाइस रखें. अब गरमा-गरम प्लेट में निकालकर सर्व करें.

पोटैटो चीज शॉट्स

यह क्रिस्पी और चीजी स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको एक बाउल में आलू, चीज, राजगिरा का आटा, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. फिर मिश्रण को छोटे-छोटे बॉल्स का आकार दें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन बॉल्स को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

एमा दात्शी

अगर आपके पापा को मसालेदार और अलग स्वाद पसंद है तो भूटान की यह पारंपरिक डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी. इसे बनाने के लिए जलेपीनो को चार टुकड़ों में काट लें. फिर हरी मिर्च को लंबाई में चीर लें, प्याज काट लें, लहसुन और टमाटर बारीक काट लें. एक पैन में तेल डालकर सभी सामग्री को नमक और थोड़े पानी के साथ पकाएं. जब जलेपीनो नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बटर और द लाफिंग काऊ चीज लगाकर गरमा-गरम सर्व करें.

विज्ञापन

चीजी बेक्ड पोटैटो

यह रेसिपी स्वाद और आरामदायक फीलिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके बाद, आलू पर ऑलिव ऑयल और नमक लगाएं. अब इन्हें 200 डिग्री सेल्सियस पर तब तक बेक करें, जब तक छिलका क्रिस्पी और अंदर से नरम न हो जाए. आलू को बीच से काटकर अंदर का हिस्सा फोर्क की मदद से हल्का मैश करें. अब हर आलू में द लाफिंग काऊ चीज डालें और ऊपर से स्प्रिंग ऑनियन, सॉर क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर सर्व करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ