जींस की पॉकेट पर क्यों लगाए जाते हैं छोटे बटन? वजह जानकर चौंक जाएंगे

Why Jeans Have Pockets: जींस तो आप रोजाना पहनते ही होंगे, लेकिन क्या कभी आपका ध्यान इसकी पॉकेट्स में लगे बटन पर गया है? जींस की पॉकेट पर लगे छोटे बटन सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक स्मार्ट इनोवेशन हैं, जिसने कपड़ों की दुनिया को बदल दिया. कैसे? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं

Jeans Ki Pocket Mein Button Kyu Hote Hain
1 / 6
Jeans Ki Pocket Mein Button Kyu Hote Hain

Jeans Ki Pocket Mein Button Kyu Hote Hain: फैशन की दुनिया बदलती रहती है, नए-नए कपड़ों का ट्रेंड आता रहता है और पुराना पैटर्न बदल जाता है. मगर कुछ चीजें बिल्कुल नहीं बदलतीं जैसे जींस या जींस का पैटर्न. आपने अक्सर जींस पहनी होगी, लेकिन क्या कभी ध्यान दिया है कि उसकी पॉकेट के कोनों पर छोटे-छोटे बटन क्यों लगे होते हैं? ये सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते, बल्कि इनके पीछे एक खास वजह और दिलचस्प इतिहास छुपा है.

विज्ञापन

क्या होते हैं ये छोटे बटन?

क्या होते हैं ये छोटे बटन?2 / 6

जींस पर लगे इन छोटे बटनों को रिवेट कहा जाता है. ये धातु के बने होते हैं और पॉकेट के किनारों पर लगाए जाते हैं, जहां कपड़ा सबसे ज्यादा खिंचता है.

विज्ञापन

क्यों लगाए जाते हैं ये रिवेट्स?

क्यों लगाए जाते हैं ये रिवेट्स?3 / 6

पुराने समय में जींस खासतौर पर मजदूरों, खनिकों और किसानों के लिए बनाई जाती थी. उनके काम के दौरान कपड़े पर ज्यादा दबाव पड़ता था, जिससे पॉकेट जल्दी फट जाती थी. इसी समस्या का हल निकालने के लिए इन छोटे बटनों का इस्तेमाल शुरू हुआ.

जेकब डेविस नामक दर्जी के दिमाग में आइडिया

जेकब डेविस नामक दर्जी के दिमाग में आइडिया  4 / 6

बात साल 1873 की है, तब एक दर्जी जेकब डेविस ने इस आइडिया को अपनाया. उन्होंने पॉकेट के कोनों पर धातु के रिवेट्स लगाकर जींस को मजबूत बनाया. बाद में इस डिजाइन का पेटेंट कराया और यहीं से आधुनिक जींस की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

क्या आज भी जरूरी हैं ये बटन?

क्या आज भी जरूरी हैं ये बटन? 5 / 6

बटन जींस की पॉकेट्स को सुंदर लुक देने का काम करता है. अब यह जींस के फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है, क्योंकि यह बटन जींस की पॉकेट्स को मजबूत करने का भी काम करता है और ब्रांड की पहचान है.

आखिर क्यों होती है छोटी पॉकेट?

आखिर क्यों होती है छोटी पॉकेट? 6 / 6

अक्सर जींस में बड़ी पॉकेट के साथ छोटी पॉकेट बनाई जाती है. इसे अलग-अलग चीजें जैसे पेन ड्राइव आदि रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन असल में इसे पुराने जमाने में पॉकेट वॉच रखने के लिए बनाया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन