रेजर बम्प्स ने हर बार बिगाड़ दिया क्लीन शेव का मजा? ये छोटी सावधानियां आएंगी काम

Shaving Tips For Women: शेविंग के बाद त्वचा पर लाल दाने, खुजली और जलन की समस्या से परेशान हैं? जानिए रेजर बम्प्स होने के कारण और उनसे बचने के आसान उपाय. बस कुछ छोटी सावधानियां आपकी त्वचा को स्मूद और रेजर बम्प्स-फ्री रखने में मदद कर सकती हैं.

RAZOR
1 / 7
शेविंग के बाद लाल दाने कर देते हैं परेशान? (Image: AI)

महिलाएं अक्सर मुलायम त्वचा के चक्कर में क्लीन शेव कर लेती हैं जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें अपनी स्किन पर छोटे लाल दाने दिखने लगते हैं जिनमें कभी-कभी जलन और खुजली भी होती है और इन्हीं लाल दानों को रेजर बम्प्स बोला जाता है. इसकी वजह खराब रेजर और सेंसिटिव स्किन भी हो सकती है पर जरूरी नहीं कि हर बार सिर्फ यही वजह हो. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है बस कुछ बहुत छोटी चीजें जिन्हें शेविंग करते वक्त नजरअंदाज कर दिया जाता है, उन पर ध्यान देकर रेजर बम्प्स से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं कि शेविंग करते वक्त रेजर बम्प्स से कैसे बचा जाए.  

विज्ञापन

2 / 7

महिलाएं अक्सर मुलायम त्वचा के चक्कर में क्लीन शेव कर लेती हैं जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें अपनी स्किन पर छोटे लाल दाने दिखने लगते हैं जिनमें कभी-कभी जलन और खुजली भी होती है और इन्हीं लाल दानों को रेजर बम्प्स बोला जाता है. इसकी वजह खराब रेजर और सेंसिटिव स्किन भी हो सकती है पर जरूरी नहीं कि हर बार सिर्फ यही वजह हो. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है बस कुछ बहुत छोटी चीजें जिन्हें शेविंग करते वक्त नजरअंदाज कर दिया जाता है, उन पर ध्यान देकर रेजर बम्प्स से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं कि शेविंग करते वक्त रेजर बम्प्स से कैसे बचा जाए.

विज्ञापन

बालों की दिशा में ही शेव करें

बालों की दिशा में ही शेव करें3 / 7

महिलाएं अक्सर बहुत क्लीन शेव पाने के लिए बालों के बढ़ने की उल्टी दिशा में रेजर चला देती हैं. ऐसा करने से स्किन के बाल बिल्कुल स्किन के पास या नीचे से कट सकते हैं और दोबारा निकलते वक्त स्किन में ही मुड़कर चुभ सकते हैं. इससे बचने के लिए बालों की दिशा पहचानिए, चेक करिए कि आपके बाल किस दिशा में बढ़ रहे हैं. बालों की दिशा चेक करने के लिए हाथ फेर कर देखिए जिस तरफ हाथ फेरने पर स्किन चिकनी लगे वही बालों के उगने की दिशा है. आपको उसकी उल्टी दिशा में शेव नहीं करना है.

एक ही जगह रेजर को बार-बार घुमाना बंद करें

एक ही जगह रेजर को बार-बार घुमाना बंद करें4 / 7

रेजर बम्प्स से बचने के लिए शेव करते वक्त एक ही जगह पर बार-बार रेजर चलाने से बचें. इसके साथ ही हर स्ट्रोक के बाद रेजर को साफ जरूर करें ताकि शेव किए हुए बाल और शेविंग क्रीम उस पर जमा न हों. शेविंग करते समय छोटे-छोटे हिस्सों में शेव न करें जल्दी न मचाएं और जहां पर भी बाल हट चुके हैं उधर दोबारा रेजर न चलाएं.

विज्ञापन

रेजर को त्वचा पर दबाकर न चलाएं

रेजर को त्वचा पर दबाकर न चलाएं5 / 7

स्किन पर ज्यादा दबाव डालकर रेजर न चलाएं क्योंकि ऐसा करने से स्किन पर फ्रिक्शन बढ़ सकता है, जिसकी वजह से आपको रेजर बम्प्स हो सकते हैं. रेजर पर जानबूझकर अपने हाथों का वजन न डालें बल्कि उसे हल्के हाथों से उसके वजन पर ही चलाएं. अगर आपके रेजर का ब्लेड बहुत पुराना हो चुका है तो आपको शेव करते समय ज्यादा दबाव डालने की जरूरत पड़ सकती है पर इसके बजाय ब्लेड को समय रहते बदल लीजिए.

शेविंग के तुरंत बाद तौलिया न रगड़ें

शेविंग के तुरंत बाद तौलिया न रगड़ें6 / 7

शेविंग करने के तुरंत बाद स्किन पहले से ही फ्रिक्शन से सेंसिटिव हो सकती है, इसलिए शरीर को पोंछते समय तौलिये से शरीर को रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सुखाएं. शेव करने के बाद तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स न लगाएं वरना आपको जलन महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

बॉडी को एक्सफोलिएट जरूर करें

बॉडी को एक्सफोलिएट जरूर करें7 / 7

हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी बॉडी को किसी स्क्रब की मदद से एक्सफोलिएट जरूर करें. ऐसा करने से आपके पोर्स क्लीन रहेंगे और शेव करते वक्त रेजर बम्प्स होने की संभावना भी कम हो जाएगी. (Image: PEXELS) यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस? मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं दूध-दही, खिल उठेगा चेहरा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन