चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस? मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं दूध-दही, खिल उठेगा चेहरा

Glowing Skin Tips: क्या आपका भी चेहरा बेजान और रूखा-रूखा नजर आता है और आप बिना किसी केमिकल प्रॉडक्ट के अपनी त्वचा को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स.

Multani Mitti Milk Curd Face Pack
1 / 8
ग्लोइंग स्किन के लिए क्या लगाएं? (Image: AI)

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि बाहर की धूल, धूप के कारण चेहरे की रंगत खराब हो जाती है और स्किन इतनी डल हो जाती है कि लगता है कि आज मुंह धोया ही नहीं है. यह एक आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान उपायों से आप अपनी स्किन को ग्लो और सॉफ्टनेस दे सकते हैं.  

विज्ञापन

अच्छी स्किन हर किसी की जरूरत

अच्छी स्किन हर किसी की जरूरत2 / 8

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करें और सॉफ्ट रहे, ताकि जहां भी वह जाएं, लोग उनकी तारीफ करें. लेकिन रोज की भागदौड़ के कारण चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है. ऐसे में अगर आप घर पर तैयार नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी स्किन को सुंदर बना सकते हैं.

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी, दूध-दही का उपाय

मुल्तानी मिट्टी, दूध-दही का उपाय3 / 8

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, दूध, दही आदि चीजें लंबे समय से इस्तेमाल होती आ रही है. इसे लगाने के फायदों के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा. लेकिन शायद आप जानते न हो, लेकिन ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए इसे लगाया जा सकता है.

किन चीजों से तैयार होगा ये उपाय?

किन चीजों से तैयार होगा ये उपाय?4 / 8

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, दूध या दही, गुलाब जल, विटामिन ई. इन सभी चीजों का इस्तेमाल आपकी स्किन को जरूरी पोषण देंगे और त्वचा चमकदार बनेगी.

विज्ञापन

कैसे बनाएं ये घरेलू नुस्खा?

कैसे बनाएं ये घरेलू नुस्खा?5 / 8

मुल्तानी मिट्टी पाउडर, दूध या दही, एक विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल को मिलाएं. अब इस मिश्रण में एक चौथाई हल्दी मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से फेंटें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को आप आइस ट्रे या किसी मोल्ड में भरकर फ्रिज में रख दें और जमने के लिए छोड़ दें.

कैसे करें इस्तेमाल?

कैसे करें इस्तेमाल?6 / 8

इस घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल में लाना आसान है. सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर फ्रिज में से जमे हुए घरेलू नुस्खे को निकाले. निकालने के बाद नुस्खे को 5 मिनट तक चेहरे पर हल्का हाथों से रगड़ें और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें.

विज्ञापन

क्या होगा फायदा?

क्या होगा फायदा?7 / 8

इसे इस्तेमाल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, दूध या दही स्किन की नमी को बनाए रखते हैं, विटामिन-ई दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और हल्दी कील-मुहांसों और जिद्दी दागों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है.

इस बात का ध्यान दें

इस बात का ध्यान दें8 / 8

किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें. इसके लिए त्वचा के छोटे से हिस्सा जैसे कलाई पर इस्तेमाल करें. अगर किसी तरह का जलन या कोई अन्य समस्या महसूस हो, तो नुस्खे को इस्तेमाल न करें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखा कच्चा दूध बन सकता है चेहरे की सफाई का देसी नुस्खा! जानें इस्तेमाल करने का तरीका अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन