बेटी के लिए लड़का ढूंढते हुए सिर्फ घर या सैलरी ही नहीं बल्कि इन 5 बातों का भी रखें ध्यान

How To Find A Righ Man: बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि लड़के में ये 5 गुण जरूर हों. लड़का अच्छा मिल जाए तो बेटी का शादीशुदा जीवन भी अच्छा हो जाता है.

qualities in a man for marriage
1 / 7
qualities in a man for marriage

Qualities In A Husband: बेटी के लिए लड़का ढूंढते हुए माता-पिता की यही इच्छा होती है कि वे अपनी बेटी के लिए लाखों में एक लड़का लेकर आएं. लड़के का घर अच्छा हो, अच्छा कमाता हो और बेटी को हमेशा खुश रहे. लेकिन, अक्सर ही पेरेंट्स लड़के की आर्थिक स्थिति तो देख लेते हैं लेकिन उसके व्यवहार से जुड़ी जरूरी बातों पर ध्यान नहीं देते. बेटी ससुराल में सिर्फ पैसों के बल पर खुश नहीं रहती है बल्कि पति अच्छा होना भी जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी 5 बातें हैं जो बेटी के लिए लड़का ढूंढते हुए माता-पिता को ध्यान में जरूर रखनी चाहिए.

विज्ञापन

लड़के का व्यवहार

लड़के का व्यवहार 2 / 7

यह जरूर देखें कि लड़के का व्यवहार कैसा है. वह बेटी का सम्मान करता है या नहीं और रिश्तों को लेकर उसका क्या नजरिया है इसपर गौर करें.

विज्ञापन

जिम्मेदारी निभाने की आदत

जिम्मेदारी निभाने की आदत 3 / 7

एक उम्र के बाद व्यक्ति जिम्मेदारी निभाना सीख जाता है. चाहे वह घर में सबसे छोटा ही क्यों ना हो, उसे जिम्मेदारी का एहसास हो जाता है. ऐसे में अपनी बेटी के लिए आप जो लड़का देख रहे हैं, यह सुनिश्चित कर लें कि वह मुश्किलों से भागता तो नहीं है.

परिवार का माहौल और सोच

परिवार का माहौल और सोच4 / 7

बेटी जिस घर जा रही है उस घर का माहौल कैसा है, सोच कैसी है और लड़का अपने परिवार की तरह सोचता है या उनसे अलग इन सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है.

विज्ञापन

समझदारी कितनी है

समझदारी कितनी है 5 / 7

जिस लड़के से आप अपनी बेटी की शादी करने के बारे में सोच रहे हैं उसमें दुनियादारी की कितनी समझदारी है यह भी जरूर देखें.

बेटी के सपनों को लेकर क्या ख्याल है

बेटी के सपनों को लेकर क्या ख्याल है 6 / 7

शादी होने का मतलब यह नहीं है कि बेटी के सपने या उसकी इच्छाएं मायकें में ही छूट जाएंगी. ऐसे में लड़का आपकी बेटी के सपनों को लेकर क्या सोच रखता है और उसका क्या नजरिया है यह भी जान लें.

विज्ञापन

स्टेटस पर ही ना रहें निर्भर

स्टेटस पर ही ना रहें निर्भर 7 / 7

लड़के के स्टेटस को देखकर ही बेटी की शादी नहीं करनी चाहिए. बेटी के लिए आपको बेहतर इंसान ढूंढना है जिसके साथ बेटी रिश्ते में सामंजस्य बैठा पाए. यह भी पढ़ें - हनी सिंह के इतने झड़े बाल कि हो गए थे गंजे, इस बीमारी को बताया वजह; क्या अब पहनते हैं विग?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन