हनी सिंह के इतने झड़े बाल कि हो गए थे गंजे, इस बीमारी को बताया वजह; क्या अब पहनते हैं विग?

हनी सिंह को ऐसी क्या बीमारी थी कि 7 सालों तक वे घर से निकले भी नहीं? एक पॉडकास्ट के दौरान खुद हनी सिंह ने अपनी इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि उनके शरीर पर इसका क्या असर हुआ है.

honey singh bald
1 / 7
honey singh bald

Honey Singh Hair Loss: हनी सिंह ने हाल ही में ABtalks पॉडकास्ट के दौरान इस बात का जिक्र किया है कि वे पिछले 7 सालों से बाइपोलर डिसोर्डर से गुजर रहे हैं. बाइपोलर डिसोर्डर ने उनकी हालत इतनी बिगाड़ दी थी कि हनी सिंह स्टेज पर जाने से या लोगों से मिलने तक से कतराने लगे थे. हनी सिंह ने खुद बताया कि किस तरह बाइपोलर डिसोर्डर (Bipolar Disorder) ने उनकी जिंदगी को बदला है और इसका उनकी सेहत और शरीर पर क्या असर हुआ है.

विज्ञापन

झड़ गए सारे बाल

झड़ गए सारे बाल 2 / 7

हनी सिंह ने इस बात का जिक्र किया कि बाइपोलर डिसोर्डर के कारण उन्होंने 7 सालों तक दवाइयां खाई हैं जिसके कारण उनका वजन 105 किलो तक बढ़ गया था और सिर के बाल झड़ गए. अब हनी विग पहनते हैं और सिर पर जो बाल दिखते हैं वो नकली हैं.

विज्ञापन

स्टेज पर जाने से लगने लगा डर

स्टेज पर जाने से लगने लगा डर 3 / 7

मुंबई और अमेरिका में हनी सिंह का शो था जिसके लिए उन्हें शाहरुख खान के साथ रिहर्स करना था. हनी सिंह उस रिहर्सल में भी नहीं गए थे. जब स्टेज पर जाने की बारी आई तब वह परफॉर्म करने से भी डरने लगे थे. अपनी एक परफॉर्मेंस से तो हनी 2 गाने गाकर ही निकल गए थे.

7 साल घर से नहीं निकले

7 साल घर से नहीं निकले 4 / 7

हनी सिंह ने बताया कि वे 7 सालों तक अपने घर से बाहर नहीं निकले. उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था. वे ना किसी से बात करते थे और ना ही मिलते थे.

विज्ञापन

3 सालों तक कुछ ऐसी थी हालत

3 सालों तक कुछ ऐसी थी हालत 5 / 7

अपनी हालत के बारे में बताते हुए हनी सिंह ने कहा कि वे 3 सालों तक अपने बेडरूम से बाहर नहीं निकले थे. जब वह नहाते भी थे तो बाथरूम का दरवाजा खुला रखते थे क्योंकि उन्हें डर था कि वे मर सकते थे. बाइपोलर डिसोर्डर के कारण हनी को लगता था कि उनके साथ अजीब सी चीजें हो रही हैं.

मुश्किल था 2018 और 2019 का समय

मुश्किल था 2018 और 2019 का समय 6 / 7

हनी सिंह के लिए साल 2018 और 2019 सबसे कठिन समय रहा. यह वह समय था जब हनी को लगता था कि वे मर चुके हैं. उनकी मां उनके लिए खाना भी लाती थी तो वे सोचते थे कि यह उनका आखिर मील है.

विज्ञापन

इस तरह हुए ठीक

इस तरह हुए ठीक 7 / 7

हनी सिंह ने 7 सालों तक एक ही दवा खाई, घर में ही रहे लेकिन जब उन्होंने घर से बाहर निकलने का फैसला लिया और डॉक्टर को बदला तो उन्हें आराम मिलना शुरू हुआ. कुछ ही हफ्तों में वे लोगों से मिलने लगे, बाहर निकलने लगे. यह भी पढ़ें- 96 किलो से 56 किलो की कैसे हुईं Sara Ali Khan? जानिए सारा अली खान ने वजन कम करने के लिए क्या किया

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन