पेन के कैप में छेद क्यों होता है? क्या आपको पता है सेहत से जुड़ी इसकी वजह

Pen Cap Hole: बहुत से पेन के ढक्कन में छेद होता है. ऐसे में इस छेद के पीछे सेहत से जुड़ी एक वजह भी है. यहां जानिए किस कारण पेन के कैप में छेद बनाया जाता है.

Pen Cap Hole
1 / 7
पेन के ढक्कन में छेद की वजह जानिए यहां. AI Generated Image

Pen Cap Me Chhed Kyu Hota Hai: आप बचपन से पेन इस्तेमाल करते हुए आ रहे होंगे. स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई से लेकर घर में हिसाब-किताब लिखने और ऑफिस में फाइलें वगैरह साइन करने तक में पेन का इस्तेमाल होता ही है. लेकिन, क्या आपने पेन को कभी ध्यान से देखा है? अगर हां, तो क्या आप बता सकते हैं कि पेन के ढक्कन में छेद क्यों होता है? असल में पेन के ढक्कन में छेद होने की एक वजह सेहत से जुड़ी हुई भी है.

विज्ञापन

ढक्कन निगलने का खतरा

ढक्कन निगलने का खतरा2 / 7

बॉलपॉइंट पेन के कैप इतने छोटे होते हैं कि आसानी से निगले जा सकते हैं. खासकर बच्चों और पेन का ढक्कन चबाने वाले लोगों में इस ढक्कन को निगलने का खतरा रहता है. ऐसे में व्यक्ति अगर ढक्कन को निगल ले तो यह सांस की नली में फंस सकता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

सांस लेने में मदद करता है ढक्कन

सांस लेने में मदद करता है ढक्कन 3 / 7

पेन का ढक्कन निगल लिया जाए और यह सांस की नली में फंस जाए तो बिना छेद वाले ढक्कन से सांस रुकने का खतरा रहता है. ऐसे में ढक्कन में छेद होने पर यह सांस में रुकावट नहीं बनता है. इससे दम घुटने का रिस्क कम होता है. Image Credits - Pexels

एयरफ्लो में हेल्प करते हैं ये ढक्कन

 एयरफ्लो में हेल्प करते हैं ये ढक्कन 4 / 7

निगल लेने पर यह ढक्कन जान का खतरा पैदा ना करे इसीलिए पेन को इस तरह डिजाइन किया गया कि इसके ढक्कन पर छोटे छेद जरूर बने हों. मैनुफैक्चरर्स इसीलिए छेद के साथ ही पेन के ढक्कन बनाते हैं.  Image Credits - Pexels

विज्ञापन

ढक्कन खोलने में भी मिलती है मदद

ढक्कन खोलने में भी मिलती है मदद 5 / 7

ढक्कन पर छेद होने से पेन से ढक्कन को आसानी से खोलने में भी मदद मिलती है. इससे ढक्कन आसानी से पेन पर फिट भी होता है और उतनी ही आसानी से निकल भी जाता है. Image Credits - Pexels

क्या ढक्कन में छेद से स्याही सूख जाती है

क्या ढक्कन में छेद से स्याही सूख जाती है 6 / 7

ढक्कन पर बना छेद इतना बड़ा नहीं होता है कि उससे पेन की स्याही सूख जाए. यह छेद इतना छोटा होता है कि इससे एयरफ्लो नहीं रुकता लेकिन यह इतना बड़ा नहीं होता कि इससे पेन की स्याही सूखने लगे. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

सेफ्टी और फंक्शन को देखकर बनाया गया छेद

सेफ्टी और फंक्शन को देखकर बनाया गया छेद 7 / 7

पेन के ढक्कन पर सेफ्टी और इसकी फंक्शनैलिटी को बेहतर करने के लिए छेद बनाया जाता है. इससे पेन को इस्तेमाल करना आसान बनता है और गलती से निगल लिया जाए तो जान को होने वाला खतरा भी कम होता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - टॉयलेट में सिरका डालने से क्या होता है? जानिए क्या सचमुच फायदेमंद है यह हैक या नहीं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन