नाभि से बदबू आने पर क्या करना चाहिए? यहां जानिए Belly Button साफ करने का सही तरीका क्या है

How To Clean Belly Button: नाभि की ठीक तरह से सफाई ना करने पर बदबू आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बैली बटन की सफाई की जा सकती है.

Nabhi se badbu aaye to kya kare
1 / 7
Nabhi se badbu aaye to kya kare

Nabhi Se Badbu Aana: बैली बटन यानी नाभि शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और फिर भी लोग इसकी सही तरह से सफाई करने में चूक जाते हैं. नाभि की ठीक तरह से सफाई ना करने के कारण इसमें जमा पसीना, डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया इंफेक्शंस और बदबू का कारण बनने लगते हैं. इसीलिए नाभि की सही सफाई करना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए नाभि की बदबू दूर करने के लिए किन जरूरी बातों का ख्याल रखा जा सकता है.

विज्ञापन

रोजाना करें साफ

रोजाना करें साफ 2 / 7

नाभि से बदबू ना आए इसके लिए नाभि की रोजाना सफाई करना जरूरी है. नाभि को कॉटन बड्स की मदद से साफ किया जा सकता है. नाभि की अंदरूनी संरचना को साफ करना ना भूलें.

विज्ञापन

नाभि को सुखाएं

नाभि को सुखाएं 3 / 7

नहाने के बाद बहुत से लोग नाभि को सुखाना भूल जाते हैं. अगर नाभि को सुखाया ना जाए तो नमी के कारण गंदगी ज्यादा जमती है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. ऐसे में नाभि को ठीक तरह से सुखाना जरूरी है.

नमक का पानी

नमक का पानी 4 / 7

अगर नाभि में बहुत ज्यादा गंदगी जमी हुई नजर आए तो ऐसे में रबिंग एल्कोहल या नमक के पानी के घोल में रूई को डुबोकर नाभि की सफाई की जा सकती है. इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक डाला जा सकता है.

विज्ञापन

गर्म पानी और साबुन

गर्म पानी और साबुन 5 / 7

हल्के गर्म पानी में लिक्विड साबुन मिलाकर भी घोल तैयार किया जा सकता है. रोजमर्रा में नाभि को साफ करने के लिए इस घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस घोल से नाभि साफ करने के बाद बहते पानी से नाभि को साफ करें और फिर तौलिया से अच्छी तरह पोंछ लें.

डाल सकते हैं तेल

डाल सकते हैं तेल 6 / 7

नाभि में जमी गंदगी निकालने के लिए और नाभि को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नाभि में तेल भी डाला जा सकता है. आप सरसों, नारियल, नीम या बादाम का तेल डाल सकते हैं.

विज्ञापन

नाभि की सफाई क्यों है जरूरी

नाभि की सफाई क्यों है जरूरी 7 / 7

नाभि की सही तरह से सफाई ना की जाए तो इससे नाभि में गंदगी जम सकती है, बदबू आ सकती है और फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शंस हो सकते हैं. यह भी पढे़ं - माथे पर हुई टैनिंग को हटा देगा टमाटर का यह फेस पैक, जानिए कैसे बनाते हैं घर पर  अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन