रोज लौकी का जूस पीने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं होगा यकीन

Lauki Juice Benfits: लौकी का जूस एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में यहां जानिए लौकी का जूस पीने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

Drinking lauki juice daily
1 / 7
Drinking lauki juice daily

Lauki Ka Juice Pine Ke Fayde: लौकी सबसे फायदेमंद सब्जियों में से एक है. इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है. लौकी विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत है. ऐसे में लौकी का जूस पीने पर शरीर को कई फायदे मिलते हैं. वजन से लेकर पेट और दिल की सेहत पर भी लौकी का जूस (Lauki Juice) असर डालता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना लौकी का जूस पीने पर क्या होता है.

विज्ञापन

तेजी से वजन कम होना

तेजी से वजन कम होना 2 / 7

रोजाना लौकी का जूस पीने पर वजन कम होने में मदद मिलती है. लौकी के जूस में ना के बराबर कैलोरी होती है, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को बेहतर करता है

पाचन तंत्र को बेहतर करता है 3 / 7

लौकी का जूस पीने पर पेट की दिक्कतें दूर होती हैं. इसमें मौजूद फाइबर और वॉटर कंटेंट पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है.

शरीर रहता है हाइड्रेटेड

शरीर रहता है हाइड्रेटेड4 / 7

लौकी के जूस में भरपूर वॉटर कंटेंट होता है. ऐसे में लौकी का जूस पीने पर शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पानी की कमी पूरी होती है.

विज्ञापन

नेचुरल ग्लो आता है

नेचुरल ग्लो आता है 5 / 7

लौकी का जूस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लौकी का जूस पीने पर शरीर के गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं और कील-मुहांसे कम होते हैं जिससे त्वचा पर ग्लो आता है.

दिल की सेहत के लिए अच्छा

दिल की सेहत के लिए अच्छा 6 / 7

लौकी का जूस पीने पर ब्लड प्रेशर रेगुलेट होता है और गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. इस चलते लौकी का जूस पीने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

ना पिएं कड़वा जूस

ना पिएं कड़वा जूस 7 / 7

लौकी का कड़वा जूस पीने के बजाय मीठा जूस पीना चाहिए. इसीलिए लौकी का जूस बनाने से पहले एकबार चखकर देख लें. कड़वी लौकी खाने पर जी मितलाने से लेकर पेट में गड़बड़ी की दिक्कत हो सकती है. यह भी पढ़ें - यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन