हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं

Atta For Strong Bones: हड्डियों की मजबूती के लिए खानपान में बदलाव किया जा सकता है. खाने की ऐसी कुछ चीजें हैं जिनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है. यहां ऐसे ही एक आटे का जिक्र किया जा रहा है जिससे हड्डियों की स्ट्रेंथ बढ़ती है.

Strong Bones

किस रोटी से हड्डियों को फायदा मिलता है, जानिए यहां.

विज्ञापन

Strong Bones: शरीर में खनिजों की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खानपान में बदलाव किया जा सकता है. खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. ऐसा ही एक आटा (Flour) है जिसकी रोटियां शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से मजबूती देता है. यहां जानिए यह कौन सा आटा है जिसे हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – स्लीप एपनिया क्या होता है? डॉक्टर ने बताया खर्राटों के अलावा Sleep Apnea के और कौन से लक्षण हैं

Advertisment

किस आटे की रोटियां हड्डियों को बनाती हैं मजबूत

कैल्शियम से भरपूर रागी के आटे से बनी रोटियां हड्डियों मजबूत बनाती हैं. रागी में किसी भी अनाज के मुकाबले सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है. इसके साथ ही, रागी के सेवन से विटामिन डी भी मिल सकती है जो हड्डियों को कैल्शियम सोखने में मदद करता है. इसके साथ ही, रागी के सेवन से हड्डियों के खोखले होने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है.

कैसे बनाएं रागी की रोटियां

रागी की रोटी बनाने के लिए आम तरीके से आटा नहीं गूंथा जाता. रागी में ग्लूटन नहीं होता है और इसीलिए इसे गूंथना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में पानी को उबालकर उसमें रागी का आटा डालें और इसमें थोड़ा सा नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस तरह रागी का आटा तैयार हो जाता है. इसे हाथ से अच्छे से गूंथे और फिर हाथों से बेलकर इसे सेंकें.

विज्ञापन

रागी के और क्या फायदे हैं

  • रागी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड होता है जो भूख को शांत करता है. ऐसे में रागी के आटे से बनी रोटियां खाने पर वेट लॉस में मदद मिल सकती है.
  • ब्लड शुगर को स्थिर रखने में रागी का फायदा मिलता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर ब्लड शुगर लेवल्स को स्पाइक होने से रोकता है.
  • अनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने के लिए भी रागी खाई जा सकती है. रागी में आयरन भी होता है जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है.
  • कॉलेस्ट्रोल कम करने और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रागी की रोटी खाई जा सकती है.
  • रागी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है. लेकिन, इसमें ऑक्सलेट्स भी होते हैं इसीलिए बहुत ज्यादा सेवन से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें – डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? मेदांता की डॉक्टर ने बताए Dengue के लक्षण और उपाय

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ