
1 / 8
भारत में सोने का अपना खास ही महत्व है, यही वजह है कि त्योहारों से लेकर शादियों में इसकी खरीद को शुभ माना जाता है. साथ ही, सोना इन्वेस्टमेंट के नजरिये से भी काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर भारत में इतना सोना आता कहां से हैं? आइए जानते हैं कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा गोल्ड सप्लायर है.

2 / 8
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का अकेले 2024-25 में गोल्ड इंपोर्ट 4.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो कि एक बड़ा आंकड़ा है. लेकिन सवाल रहता है कि क्या भारत भी किसी देश से सोना खरीदता है? अगर हां तो कौन है नंबर 1 पर?

3 / 8
जानकारी के अनुसार, भारत का सबसे बड़ो सोने का सप्लायर स्विट्जरलैंड है. यहां से भारत के कुल इंपोर्ट का लगभग 41% हिस्सा आता है. कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि साल 2024-25 में भारत ने स्विट्जरलैंड से लगभग 19.6 बिलियन डॉलर का सोना खरीदा था.

4 / 8
आपको जानकर हैरानी होगी कि स्विटजरलैंड में ही दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिफायनिंग हब है, जो 99.0% प्योर सोना देता है.

5 / 8
वहीं, दूसरे नंबर पर यूनाइटेड अरब अमीरात आता है, जहां से लगभग 16.01 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट आता है. इतना ही नहीं, भारत और UAE के बीच साइन सीईपीए ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारतीय इपोर्टर्स को एक प्रतिशत ड्यूटी में छूट मिलती है.

6 / 8
तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका आता है, यहां से 2024-25 में देश में लगभग 6.35 बिलियन डॉलर का गोल्ड सप्लाई हुआ. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां इस देश की मिट्टी में सोने की कमी नहीं है, यह लंबे समय से दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड प्रोड्यूसर्स में से एक रहा है.

7 / 8
अब सवाल उठता है कि आखिर भारत हर साल सोने की खरीद पर कितना खर्च करता है? इसको लेकर रिपोर्ट बताते हैं कि साल 2024-25 में भारत का कुल गोल्ड इंपोर्ट बिल लगभग 4.89 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.

8 / 8
इतना ही नहीं, त्योहार के सीजन अक्टूबर 2025 में भारत ने सिर्फ एक महीने में 14.72 बिलियन डॉलर का गोल्ड इंपोर्ट किया था. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग 200% ज्यादा था. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं भारत में सोने की मांग कितनी ज्यादा और सोना कितना महत्व रखता है. (Image: Pexels)