कब्ज से परेशान रहते हैं तो सुबह एक चम्मच खा लें यह चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा पेट बिना जोर लगाए हो जाएगा साफ

Foods For Constipation: अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट की यह सलाह आपके काम आएगी. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि सुबह क्या खाने पर कब्ज से राहत मिल सकती है.

How To Relieve Constipation
1 / 7
How To Relieve Constipation

Constipation Home Remedies: खानपान में फाइबर ना होना, शरीर में पानी की कमी, एक्टिव ना रहना और खराब ईटिंग हैबिट्स के कारण कब्ज हो सकती है. ऐसे में अनेक लोग कब्ज से परेशान रहते हैं. कब्ज होने पर टॉयलेट में देर तक बैठे रहने के बाद भी पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है. इससे तकलीफ तो बढ़ती ही है साथ ही इरिटेशन होती है, पेट दिनभर भारी महसूस होता है और चैन से उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है सो अलग. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कब्ज होने पर क्या खाना चाहिए जिससे कब्ज से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

एक चम्मच घी

एक चम्मच घी 2 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है रोज सुबह उठकर खाली पेट अगर एक चम्मच घी खा लिया जाए तो पेट साफ होने में मदद मिलती है. यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है और कब्ज से राहत दिलाता है.

विज्ञापन

चिया सीड्स

चिया सीड्स 3 / 7

सुबह 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स को तीन गुना पानी में घोलकर पिया जाए तो इससे भी कब्ज की दिक्कत दूर होती है. चिया सीड्स के इस पानी को आप दिनभर में पी सकते हैं.

एक पूरा सेब

एक पूरा सेब 4 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है सेब को पीसकर उसका स्टू बनाकर पिया जाए तो पेक्टिन फाइबर एक्टिवेट होता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है. एप्पल स्टू बनाने के लिए सेब को उसके छिलके के साथ ही पानी में डालकर सीटी लगा लें. जब यह सॉस जैसा बन जाए तो रोजाना एक बार दिन में इसे पिएं.

विज्ञापन

प्रून्स खाएं

प्रून्स खाएं 5 / 7

कब्ज दूर करने में प्रून्स का भी फायदा नजर आता है. रात में 3 प्रून्स को भिगोकर रखें और अगली सुबह खाली पेट खाएं. इसके पानी को भी जरूर पिएं. यह भी नेचुरल लैक्सेटिव का काम करता है.

पानी की कमी ना होने दें

पानी की कमी ना होने दें 6 / 7

शरीर में पानी की कमी से कब्ज की दिक्कत बढ़ती है. ऐसे में दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. इससे शरीर में हाइड्रेशन बनी रहती है.

विज्ञापन

एक्टिव रहने की करें कोशिश

एक्टिव रहने की करें कोशिश 7 / 7

लाइफस्टाइल एक्टिव ना होना भी कब्ज के कारणों में शामिल है. ऐसे में खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करनी चाहिए. थोड़ी बहुत एक्सरसाइज, वॉक और योग वगैरह आपकी मदद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें - केला नेचुरल है या केमिकल से पका हुआ? इस ट्रिक से तुरंत मिनटों में चलेगा पता अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन