
1 / 6
Holi 2026: इस होली बाजार के केमिकल रंगों से बचें और घर पर बनाएं सुरक्षित होममेड गुलाल.फूलों, हल्दी और प्राकृतिक चीजों से तैयार रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते.जानिए 5 तरह के नेचुरल रंग बनाने का आसान और सस्ता तरीका.

2 / 6
पीला गुलाल बनाने के लिए बेसन या कॉर्नफ्लोर में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अच्छे से छान लें. हल्का और खुशबूदार बनाने के लिए इसमें थोड़ा चंदन पाउडर भी मिला सकते हैं.

3 / 6
गुलाबी गुलाल बनाने के लिए चुकंदर को कद्दूकस कर धूप में सुखा लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें. इसे कॉर्नफ्लोर में मिलाकर हल्का और मुलायम गुलाल तैयार करें.

4 / 6
हरा गुलाल बनाने के लिए सूखी मेहंदी पाउडर (बिना केमिकल वाली) को बेसन में मिलाएं. या पालक के पत्तों को सुखाकर पीस लें और छानकर इस्तेमाल करें.

5 / 6
नारंगी गुलाल बनाने के लिए गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां सुखाकर बारीक पीस लें. इसे कॉर्नफ्लोर में मिलाकर मुलायम और खुशबूदार रंग तैयार करें.

6 / 6
लाल गुलाल बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को सुखाकर पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा बेसन मिलाकर हल्का और त्वचा के लिए सुरक्षित लाल गुलाल तैयार करें.