
1 / 6
आज के समय में कई लोग अपने आप को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का सेवन करते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो कंफ्यूज हो जाते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जिससे पेट भी हल्का रहे और गर्मियों में शरीर तरोताजा महसूस करे. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और खुद के साथ अपने परिवार वालों को भी हेल्दी रख सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इन्हें बनाना भी काफी आसान है.
ओवरनाइट ओट्स

2 / 6
अगर आप ऑफिस जाते हैं या वर्किंग हैं और आपको नाश्ते के लिए समय नहीं मिलता तो आप इन ओवरनाइट ओट्स का चुनाव कर सकते हैं. इन्हें बनाना भी बेहद आसान है. इन्हें बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी या एयरटाइट कंटेनर लें. इसके बाद इसमें 2-3 चम्मच ओट्स डालें. अब इसमें अपनी मनपसंद सीड्स, थोड़ा सा शहद और 1 छोटा कप दूध डालें. अच्छे से मिलाने के बाद इसे बंद करके रातभर के लिए फ्रिज में रख दें. सुबह उठकर आप इस पर मनचाहे फल डालकर इसका सेवन कर सकते हैं. यह काफी ज्यादा पोषण से भरपूर होता है.
दही-चूड़ा

3 / 6
दही-चूड़ा पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश के घरों में गर्मियों में काफी ज्यादा खाया जाता है. दही प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को ठंडक देता है. इसके साथ ही चूड़ा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो तुरंत एनर्जी देता है. इसे बनाने के लिए आप चूड़े को धोकर भिगो दें, फिर इसमें ताजा दही और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाएं. इस तरह आपका हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार है.
रागी की अंबली

4 / 6
रागी की अंबली ड्रिंक गर्मियों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि रागी की तासीर ठंडी होती है और इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले रागी के आटे को पानी में पकाकर गाढ़ा घोल बना लें. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें छाछ, थोड़ा नमक और बारीक कटा प्याज मिलाएं. यह नाश्ता आपको दोपहर तक हाइड्रेटेड रखेगा.
स्प्राउट्स सलाद (अंकुरित दालें)

5 / 6
अगर आप कुछ अलग और एनर्जेटिक खाना चाहते हैं, जो आपको दिनभर भरा हुआ रखे, तो आप स्प्राउट्स सलाद का सेवन कर सकते हैं. यह बहुत ही हेल्दी माना जाता है और इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है. इसे बनाने के लिए आप नींबू और सब्जियों के साथ स्प्राउट्स को मिलाकर खा सकते हैं.
सत्तू ड्रिंक

6 / 6
सत्तू पेट के लिए बहुत ठंडा और हेल्दी माना जाता है. यह एनर्जी भी देता है और गर्मी से बचाता है. इसे बनाने के लिए आप सत्तू को पानी में अच्छे से मिला लें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर और हल्का नमक डालकर मिला लें. बस इसे सेवन करें.