सूखे मेवों में लग जाते हैं कीड़े तो आजमाकर देख लीजिए यह ट्रिक, लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे Dry Fruits
Insects In Dry Fruits: सूखे मेवों में अक्सर ही कीड़े लग जाते हैं. अब बरसात के दिन आने लगे हैं तो ऐसे में खासतौर से ड्राई फ्रूट्स को सही तरह से स्टोर करके रखना जरूरी है. यहां जानिए ड्राई फ्रूट्स को कीड़ों से कैसे बचाया जा सकता है.

How To Store Dry Fruits: मौसम बदलने लगता है तो सूखे मेवों में कीड़े नजर आना भी शुरू हो जाते हैं. बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू कुछ ऐसे सूखे मेवे हैं जिन्हें पन्नी में रखें या फिर डिब्बे में, कीड़े लग जाते हैं. हाई ह्यूमिडिटी, खुले हुए पैकेट, गलत तरह से इन्हें स्टोर करना या ज्यादा तापमान में रखना सूखे मेवों में कीड़े लगने (Insects In Dry Fruits) का कारण बनता है. इन ड्राई फ्रूट्स में ज्यादातर पैंट्री मॉथ्स, ग्रेन बीटल्स, छोटे कीड़े या उनका लारवा और छोटे उड़ने वाले कीड़े लग जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह ड्राई फ्रूट्स को कीड़ों से बचाया जा सकता है.
एयरटाइट कंटेनर चुनें
2 / 7एयरटाइट ग्लास कंटेनर्स सूखे मेवों को स्टोर करने के लिए सबसे अच्छे हैं. इससे सूखे मेवे हवा से बचते हैं, नमी को सोखते नहीं हैं और डिब्बे के अंदर कीड़े नहीं आ पाते.
रख सकते हैं फ्रिज में
3 / 7बहुत ज्यादा ऑयली ड्राई फ्रूट्स को फ्रिज में रखा जा सकता है. अखरोट, बादाम, पिस्ता और काजू कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जो फ्रिज में रखे जा सकते हैं.
नमी से रखें दूर
4 / 7ड्राई फ्रूट्स को रखने के लिए ठंडी लेकिन सूखी जगह चुनें. ड्राई फ्रूट्स को नमी वाली जगह पर ना रखें. कंटेनर को टाइटली बंद करें, गीली चम्मच को कंटेनर में डालने से बचें और ध्यान दें कि पानी किसी भी तरह इन कंटेनर्स के अंदर ना चला जाए.
सीधी धूप ना लगाएं
5 / 7इन ड्राई फ्रू्ट्स को सीधी धूप लगाने से बचाएं. इन्हें खिड़की या स्टोव के पास रखने से भी परहेज करें. किचन कैबिनेट, पैंट्री शेल्फ या फिर फ्रिज में ड्राई फ्रूट्स को रखा जा सकता है.
अलग-अलग रखें ड्राई फ्रूट्स
6 / 7ड्राई फ्रूट्स को अलग-अलग रखा जा सकता है. ड्राई फ्रूट्स का ऑयल कंटेंट और शेल्फ लाइफ अलग होती है. ऐसे में इनकी फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए और क्रॉस कंटेमिनेशन से बचाने के लिए सूखे मेवों को अलग-अलग डिब्बे में रखा जा सकता है.
भून सकते हैं ड्राई फ्रूट्स
7 / 7ड्राई फ्रूट्स को अगर हल्का भूनकर जैसे तेल या घी में भूनकर स्टोर किया जाए तो इससे इनकी नमी खत्म हो जाती है और इनमें कीड़े नहीं लगते हैं. यह भी पढ़ें - किन सब्जियों को कच्चा खाने से किया जाता है मना? जानिए किन Raw Vegetables से बिगड़ सकती है तबीयत