किन सब्जियों को कच्चा खाने से किया जाता है मना? जानिए किन Raw Vegetables से बिगड़ सकती है तबीयत
Raw Vegetables: सभी कच्ची सब्जियां बुरी होती हैं ऐसा नहीं है, लेकिन कुछ कच्ची सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें खाने पर सेहत को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए.

Avoid These Raw Vegetable: कुछ सब्जियों को कच्चा खाया जाता है तो लगभग सभी सब्जियों को पकाकर खाना पसंद किया जाता है. लेकिन, कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें कच्चा खाना सेहत के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. कच्ची सब्जियों में पोषक तत्व और अच्छे केमिकल्स या एंजाइम्स तो होते हैं, लेकिन कुछ कच्ची सब्जियां डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती हैं और पेट को खराब करने जैसी दिक्कतों की वजह बन सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए किन कच्ची सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए.
आलू
2 / 7आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे कच्चा खाने पर पाचन खराब हो सकता है. आलू में स्टार्च होता है जो पचता नहीं है. ऐसे में आलू को पकाकर ही खाना चाहिए.
बैंगन
3 / 7बैंगन में एक ऐसा कंपाउंड होता है जो कच्चा खाया जाए तो सेहत बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है. इसीलिए अगर कच्चा बैंगन खाया जाए तो इससे पेट खराब हो सकता है.
ब्रोकोली
4 / 7ब्रोकोली जरूरी विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है. लेकिन, ब्रोकोली को कच्चा खाने से बचना चाहिए. जिन लोगों को थायराइड की दिक्कतें हैं उन्हें खासतौर से ब्रोकोली कच्ची नहीं खानी चाहिए.
फूलगोभी
5 / 7फूलगोभी को कच्चा खाया जाए तो इससे पेट में गैस हो सकती है. कच्चा खाने पर गोभी पेट फूलने और पेट में दर्द होने की वजह भी बन जाती है.
मेथी
6 / 7मेथी में ऑक्सलेट्स होते हैं. इसे कच्चा खाया जाए तो किडनी की सेहत बिगड़ सकती है. वहीं, यह कैल्शियम को सोखने में भी दिक्कत पैदा करती है.
पालक
7 / 7पालक भी ऐसी ही एक सब्जी है जिसे कच्चा खाने की सलाह नहीं दी जाती है. पालक को कच्चा खाने पर इससे सेहत को नुकसान नहीं होता लेकिन शरीर को आयरन और मैग्नीशियम नहीं मिलेगा. पालक पकाने पर ही ये दोनों खनिज रिलीज होती हैं. यह भी पढ़ें - मेनोपॉज में क्या खाएं? डाइटीशियन ने कहा Menopause में होने वाली दिक्कतों को कम करेगा यह एक सुपरफूड