ये हैं दुनिया के सबसे तेज इंटरनेट सर्विस वाले 10 देश, जानें कितनी है भारत की रैंक?

इंटरनेट आज हर एक व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. हम सुबह से लेकर शाम तक इंटरनेट की मदद से कई काम करते हैं, जिसमें सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से लेकर इंटरनेट का इस्तेमाल और OTT तक शामिल है. इन सभी कामों के लिए हमें फास्ट इंटरनेट की जरूरत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे फास्ट इंटरनेट के मामले में कौन से देश आगे हैं? आज हम आपको दुनिया के उन 10 देशों के बारे में बता रहे हैं जो फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं.

which country has the fastest internet in europe
1 / 6

विज्ञापन

नंबर वन पर है ये देश

नंबर वन पर है ये देश2 / 6

स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर दुनिया में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट वाला देश बना हुआ है. यहां औसत डाउनलोड स्पीड 430.31 Mbps दर्ज की गई है, जो लिस्ट में शामिल सभी देशों से काफी आगे है. सिंगापुर पिछले कई सालों से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई स्पीड कनेक्टिविटी में लगातार निवेश कर रहा है.

विज्ञापन

यूएई और फ्रांस भी नहीं हैं पीछे

यूएई और फ्रांस भी नहीं हैं पीछे3 / 6

इस लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरत 375.66 Mbps की औसत स्पीड के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, फ्रांस ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए 354.04 Mbps स्पीड के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. हांगकांग 350.73 Mbps के साथ चौथे नंबर पर है.

टॉप में यूरोप और अमेरिका

टॉप में यूरोप और अमेरिका4 / 6

रिपोर्ट में चिली 345.05 Mbps के साथ पांचवें, आइसलैंड 343.14 Mbps के साथ छठे और मकाऊ 314.29 Mbps के साथ सातवें स्थान पर है. इसके अलावा अमेरिका 308.63 Mbps के साथ आठवें नंबर पर है. स्विट्जरलैंड और डेनमार्क क्रमशः 295.72 Mbps और 292.89 Mbps स्पीड के साथ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत की रैंकिंग है चिंता का विषय

भारत की रैंकिंग है चिंता का विषय5 / 6

भारत इस लिस्ट में 61.7 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ 102वें स्थान पर है. पिछली रैंकिंग की तुलना में भारत एक स्थान नीचे खिसका है. हालांकि देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और फाइबर नेटवर्क का विस्तार भी हो रहा है, लेकिन ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा के मुकाबले स्पीड अभी भी काफी कम है. बड़े शहरों में बेहतर इंटरनेट उपलब्ध है, लेकिन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अभी भी नेटवर्क और ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की जरूरत है. यही कारण है कि भारत अभी शीर्ष देशों की तुलना में काफी पीछे दिखाई देता है.

फास्ट इंटरनेट वाले दुनिया के टॉप-10 देश

फास्ट इंटरनेट वाले दुनिया के टॉप-10 देश6 / 6

ये हैं फास्ट इंटरनेट वाले दुनिया के टॉप-10 देश.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन