LPG New Rule from 01 June 2026: तेल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (OMCs) ने घरेलू सिलेंडरों के दुरुप्रयोग, जमाखोरी और कलाबाजारी को रोकने के लिए पीएनजी और एलपीजी दोनों का एक साथ उपयोग करने वाले घरों की पहचान करना शुरू कर दिया है. जून से एलपीजी का नियम बदल रहा है. सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत आपको अपना एलपीजी कनेक्शन बंद करना पड़ सकता है नहीं तो सिलेंडर नहीं भरा जाएगा. एशिया संकट को देखते हुए लोगों को कोई दिक्कत न आए, इसलिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी लोग पीएनजी का कनेक्शन ले रहे हैं, लेकिन एलपीजी को सरेंडर नहीं कर रहे हैं.
PNG का कनेक्शन बढ़ रहा आगे

2 / 6
पिछले एक दशक में एलपीजी यूजर्स की संख्या लगभग दोगुनी होकर 33.5 करोड़ हो गई है, जबकि पीएनजी यूजर्स की संख्या केवल 1.64 करोड़ ही बनी हुई है. दरअसल, देश में PNG का कनेक्शन बढ़ रहा है और सरकार द्वारा निर्देश देने के बावजूद LPG सिलेंडर का उपयोग कम नहीं हो रहा है. पीएनजी कनेक्शन मार्च तक 6.5 लाख नए लगे हैं, लेकिन आपूर्ति 18 फीसदी कम रही है.
एक फैमिली, एक कनेक्शन नियम

3 / 6
एक ही एड्रेस पर दोनों कनेक्शन रखना संशोधित LPG नियमों के तहत प्रतिबंधित माना जा रहा है, जिन लोगों के इलाके में PNG का इंफ्रा है, उन्हें तय समय के भीतर पीएनजी पर स्विच न करने पर एलपीजी आपूर्ति बंद या खुद रद्द होने का सामना करना पड़ सकता है. संशोधित नियम के तहत जिन परिवारों के पास पहले से ही PNG कनेक्शन हैं, उन्हें अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने पड़ सकते हैं.
LPG कनेक्शन ट्रांसफर करवाएं

4 / 6
पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के 30 दिनों के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन बंद करने के लिए कहा है, जिस कारण सरकार ने इन कस्टमर्स को अपना एलपीजी कनेक्शन बहाल करने की अनुमति दी है. इससे यूजर्स को बाद में उन सेक्टर्स में जाने पर भी एलपीजी कनेक्शन फिर एक्टिव करने की सुविधा मिलती है, जहां पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध नहीं है.
जून से नहीं भरा जाएगा सिलेंडर

5 / 6
इस महीने से, पीएनजी पाइपलाइनों वाले क्षेत्रों में स्थित घरों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुक करने या रिफिल करने से रोका जा रहा है. सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों और ओएमसी ने अब अपने डिजिटल डेटाबेस को पूरी तरह से यूनिफाइड कर दिया है. वहीं पीएनजी कनेक्शन विस्तार के लिए 30 जून तक समय बढ़ा दिया गया है.
गैस सिलेंडर बुकिंग डेडलाइन

6 / 6
शहरी यूजर्स के लिए एलपीजी रिफिल की लॉक-इन पीरियड 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण यूजर्स के लिए 45 दिनों तक कर दी गई है. परिवारों को हर साल केवल 12 रियायती घरेलू सिलेंडर ही मिलते रहेंगे. नया एलपीजी कनेक्शन लेने पर अब संशोधित जमा राशि और सेटअप शुल्क लागू होंगे, जिनमें रेगुलेटर, पाइप और इंस्टॉलेशन शुल्क शामिल हैं.