
1 / 7
Ketu Gochar 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में कई शक्तिशाली ग्रहों का गोचर हुआ है, जिसमें अब मोक्ष के कारक ग्रह केतु का भी नाम जुड़ गया है. 25 जनवरी 2026 को वैराग्य, त्याग, पूर्व जन्म और अध्यात्म के दाता केतु ने पद गोचर किया है, जिससे आने वाले करीब 2 महीनों तक चार राशियों को लाभ होगा. यहां पर आपको केतु ग्रह के पद गोचर के सही समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की जानकारी मिलेगी.

2 / 7
पंचांग के अनुसार, 25 जनवरी 2026 को केतु ग्रह का सुबह 7 बजकर 09 मिनट के आसपास पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर हुआ है. अब 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे तक केतु ग्रह पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में ही रहेंगे.

3 / 7
मेष राशि: आने वाले 2 महीने मेष राशि वालों के लिए यादगार रहेंगे. केतु ग्रह के पद गोचर के सकारात्मक प्रभाव से आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा. इसके अलावा पेट से जुड़ी बीमारियां तनाव नहीं बढ़ाएंगी.

4 / 7
मिथुन राशि: केतु ग्रह का पद गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जहां एक तरफ आपको अपने बिगड़े रिश्तों को सुधारने का 29 मार्च 2026 से पहले मौका मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ आप अपने माता-पिता का कोई पुराना सपना भी पूरा करेंगे.

5 / 7
वृश्चिक राशि: करियर, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आने वाले 2 महीने वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे नहीं बहुत अच्छे रहेंगे. अविवाहित जातकों को अपना सोलमेट मिल जाएगा. इसके अलावा आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी ग्रोथ का अनुभव करेंगे. हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या इस दौरान आपको तंग नहीं करेगी.

6 / 7
मीन राशि: केतु ग्रह के पद गोचर के सकारात्मक प्रभाव से आप बुरी संगत से दूर रहेंगे. करियर पर ज्यादा फोकस करने से लाभ होगा. दबी हुई पेमेंट किसी दोस्त की मदद से मिल सकती है. घर में 29 मार्च 2026 से पहले कोई बड़ा कार्यक्रम हो सकता है, जिस दौरान परिवार के सदस्यों के मन में उत्पन्न गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा.

7 / 7
(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.