June 2026 Horoscope: मेष-मिथुन समेत ये 5 राशियां जून में रहेंगी टेंशन फ्री, सूर्य करेंगे ट्रिपल गोचर
Surya Gochar 2026: जून 2026 की शुरुआत जहां कुछ लोगों की बहुत बढ़िया हुई, वहीं आने वाला समय कई और लोगों के लिए अच्छा रहेगा. दरअसल, इस महीने सूर्य ग्रह का ट्रिपल गोचर होने वाला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव महीनेभर कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानें जून 2026 में होने वाले सूर्य के ट्रिपल गोचर के समय और लकी राशियों के बारे में.

ग्रहों के राजा सूर्य सबसे पहले 8 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद उनका 15 जून 2026 की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर होगा. इसके बाद सूर्य का 22 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा. वैसे तो आत्मा, मान-सम्मान, त्वचा, नेतृत्व क्षमता और उच्च पद के दाता ग्रह सूर्य के ट्रिपल गोचर का अशुभ प्रभाव भी कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों को महीनेभर लाभ होने की संभावना अधिक है. आइए जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं.
मेष राशि
2 / 6मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से मानसिक तनाव दूर होगा. साथ ही किसी विशेष काम के लिए यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे तो किसी गंभीर बीमारी की चपेट में नहीं आएंगे.
मिथुन राशि
3 / 6बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ने से एग्जाम में अच्छे नंबर आने की संभावना है. इसके अलावा परिवार का साथ मिलने से जरूरी काम वक्त पर पूर्ण हो जाएंगे. साथ ही आप वाद-विवाद में फंसने से बचे रहेंगे.
सिंह राशि
4 / 6वाद-विवाद में फंसने से बचे रहने के कारण पहले से ज्यादा आप खुश रहेंगे. इसके अलावा बुद्धि का उचित प्रयोग कर कामकाजी लोगों को सफलता प्राप्त होगी. साथ ही जीवनसाथी की जरूरतों को वक्त पर पूर्ण कर पाएंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons
वृश्चिक राशि
5 / 6परिवार के सदस्यों से कुछ खटपट चल रही है तो वो दूर होगी. इस दौरान धर्म के कार्यों में पूरी श्रद्धा से आप लगे रहेंगे, जिसका फल बहुत ही जल्दी मिलेगा. इसके अलावा इनकम के बढ़ने के योग हैं. ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल
कुंभ राशि
6 / 6ऑफिस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी. साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इसके अलावा धन की कमी से स्थाई रूप से छुटकारा मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)