Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई से बढ़ेगी वृषभ समेत 5 राशियों की टेंशन, पड़ेगा सूर्य-चंद्र के व्यतिपात योग का अशुभ प्रभाव
Vyatipat Yog 2026: ग्रह सूर्य और चंद्र के संयोग से समय-समय पर व्यतिपात योग बनता है, जिसका अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर जरूर पड़ता है. आज हम आपको द्रिक पंचांग की मदद से 10 जुलाई 2026 को बनने वाले व्यतिपात योग के समय और राशियों पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं.

10 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर सूर्य और चंद्र ग्रह मिलकर व्यतिपात योग बनाएंगे, जो कि 10 जुलाई की दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब व्यतिपात योग बनता है, तब-तब राशियों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस बार भी व्यतिपात योग के कारण कुछ राशियों का तनाव बढ़ेगा. खासकर, 5 राशियों के जातक पहले से ज्यादा तनाव में रहेंगे. यहां पर आप जान सकते हैं कि 10 जुलाई 2026 के बाद व्यतिपात योग के अशुभ प्रभाव से आपका भी तनाव बढ़ने वाला है या नहीं.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6किसी करीबी व्यक्ति की शादी में न जाने के कारण घर वाले आपसे नाराज हो सकते हैं. साथ ही आपको उनकी कड़वी बातें सुनने को मिलेंगी. आर्थिक तंगी भी इस दौरान रहने वाली है. इसके अलावा आंखों में जलन की समस्या रहेगी.
मिथुन राशि (Gemini)-
3 / 6आपके माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं, जिन्हें मनाने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी. कामकाज के ठीक न चलने से मानसिक तनाव भी रहेगा. उम्मीद है कि इस दौरान आप किसी गलत संगत में फंस जाएंगे.
सिंह राशि (Leo)-
4 / 6घर के बड़े-बुजुर्ग की सेहत खराब होने से आप तनाव में रहेंगे. साथ ही उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होगा. जो लोग किसी संपत्ति को बेचने व खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी. लव लाइफ में भी इस दौरान दरार आने की संभावना अधिक है. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: सुबह-सुबह चंद्र ने किया चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में गोचर, शुरू हुआ मेष समेत 5 राशियों का सुनहरा समय
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6यदि आपका खुद का बिजनेस है तो वो ठीक नहीं चलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी कार्यक्षेत्र में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कान में दर्द की समस्या रहेगी और रिश्ते प्रभावित होंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6नई योजनाओं पर 10 जुलाई 2026 के बाद काम करना ठीक नहीं रहेगा. बिजनेस में आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके अलावा संपत्ति बेचने का फैसला भी आपके हित में नहीं रहेगा. घर वाले आपसे नाराज हो सकते हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)