Lucky Zodiac Signs: सुबह-सुबह चंद्र ने किया चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में गोचर, शुरू हुआ मेष समेत 5 राशियों का सुनहरा समय
Moon Transit 2026 Horoscope: चंद्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सुख, कला, स्मरण शक्ति, भावना, माता और मानसिक स्थिति आदि का दाता माना गया है, जो आएदिन गोचर करते हैं. आज हम आपको द्रिक पंचांग की मदद से आज 14 जून 2026 की सुबह हुए चंद्र गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं.

आज 14 जून 2026 को सुबह 1 बजकर 16 मिनट पर चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह ने कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है. अब चंद्रमा अपने नक्षत्र रोहिणी में आज देर रात 10 बजकर 13 मिनट तक रहेंगे. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो चंद्र ग्रह के इस गोचर से सभी राशियों को नुकसान होने की संभावना नहीं है, बल्कि 5 राशियों को मोटा लाभ होने के योग हैं. यहां पर आपको उन्हीं 5 राशियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिनके लिए आज सुबह हुआ चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर शुभ रहा है.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6किसी करीबी दोस्त के साथ वक्त बिताने से अच्छा लगेगा. साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके अलावा घर वाले आपकी बातों को समझेंगे और मान-सम्मान देंगे. आज से आपके चेहरे पर ग्लो आने के भी योग हैं.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6जो लोग Work From Home कर रहे हैं, उनका टारगेट समय से पहले ही अचीव हो जाएगा. इसके अलावा नींद न आने की समस्या दूर होगी और आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे. घर में भी इस दौरान नकारात्मक माहौल नहीं रहने वाला है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
4 / 6मन के शांत रहने से आप सभी काम वक्त पर पूरा कर पाएंगे. साथ ही सेहत प्रभावित नहीं होगी. धन की स्थिति की बात करें तो वो ठीक रहेगी. यदि आप खुद का मकान बेचकर कोई और संपत्ति लेने की सोच रहे हैं तो ये फैसला इस समय ठीक रहेगा. ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
कुंभ राशि (Aquarius)-
5 / 6नए काम की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. बच्चों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, उनकी तकलीफ कम होगी. ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो अब सफलता मिलेगी. साथ ही नई पार्टनरशिप से लाभ होगा. इसके अलावा बिगड़े रिश्तों को संभालने का मौका मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)