Shul Yog 2026: मिथुन समेत ये 5 राशियां रहें सतर्क, 14 जून से शूल योग का पड़ेगा जीवन पर अशुभ प्रभाव
Shul Yog 2026: ग्रहों के विशेष संयोग से शूल योग का जब भी निर्माण होता है, तब उसका राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आमतौर पर इस योग से व्यक्ति का स्वभाव, सेहत और भाग्य प्रभावित होता है. चलिए जानें जून 2026 में कब से कब तक शूल योग बनेगा और उसका अशुभ प्रभाव किन 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा.

14 जून 2026 को दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट पर शूल योग बनेगा, जो अगले दिन की सुबह 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा. इस दिन सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शूल योग समाप्त हो जाएगा, लेकिन राशियों पर अशुभ प्रभाव कुछ दिनों तक पड़ेगा. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के जीवन पर 14 जून 2026 के बाद शूल योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ना आरंभ हो जाएगा.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6भागदौड़ करने के कारण बड़े-बुजुर्गों की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है. साथ ही आर्थिक नुकसान होगा. इसके अलावा लव लाइफ में स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है.
कन्या राशि (Virgo)-
3 / 6मेहनत का रिजल्ट न मिलने से कामकाजी लोग परेशान रहेंगे. साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान इन्हें ही होगा. इस दौरान आपको पैरों में दर्द की समस्या भी रहने वाली है. ये भी पढ़ें- Shukra Ketu Yuti 2026: तुला समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे ये 29 दिन, सिंह राशि में बनेगी शुक्र-केतु की युति
धनु राशि (Sagittarius)-
4 / 6सिंगल लोगों का रिश्ता जोड़ना इस दौरान ठीक नहीं रहेगा. इसके अलावा किसी डील के चक्कर में ज्यादा भागदौड़ होगी. साथ ही पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: देर रात बुध ने किया नक्षत्र गोचर, मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए खुले बंद पड़े खुशियों के द्वार
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6ऑफिस में लोग आपके काम को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और लापरवाही न दिखाएं. साथ ही संपत्ति से जुड़ी कोई डील जल्दबाजी में न करें. पारिवारिक स्थिति की बात करें तो उसमें सुधार देखने को नहीं मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6मन के मुताबिक काम न होने से आप परेशान रहेंगे. साथ ही जल्दबाजी में आप कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे. घर में अगर कोई छोटा बच्चा है तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)