Shukra Ketu Yuti 2026: तुला समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे ये 29 दिन, सिंह राशि में बनेगी शुक्र-केतु की युति
Shukra Ketu Yuti 2026: शुक्र और केतु, दोनों ही महाशक्तिशाली ग्रह हैं, जिनका साथ आना यानी युति बनाना ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. इस बार करीब 29 दिन तक सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह की युति बनेगी, जिससे 5 राशियों को मुख्यतौर पर लाभ होगा. चलिए जानते हैं सिंह राशि में बनने वाली शुक्र-केतु की युति के समय और राशियों पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में.

18 मई 2026 से ही केतु ग्रह सिंह राशि में हैं, जहां पर वह 5 दिसंबर 2026 तक रहेंगे. हालांकि, इस बीच 4 जुलाई 2026 को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर होगा, जहां पर वह करीब 29 दिन यानी 1 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक रहेंगे. ऐसे में सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह की युति बनेगी, जिसका करीब 29 दिन तक 12 राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा. आज यहां पर हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए ये 29 दिन शुक्र-केतु ग्रह की युति के प्रभाव से मजे में कटेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6जिन लोगों की शादी तय नहीं हुई है, उन्हें किसी से प्यार हो सकता है. सेहत में सुधार होने से बड़े-बुजुर्ग खुश रहेंगे. साथ ही ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस दौरान घर में चल रहे लड़ाई-झगड़े कुछ वक्त के लिए शांत होंगे. ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: मेष समेत इन 5 राशियों को 23 जून से लाभ होने के योग, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर
कन्या राशि (Virgo)-
3 / 6पुराने निवेश से लाभ मिलना शुरू होगा. साथ ही बचत बढ़ेगी और मनचाही चीजों को खरीदने का मौका मिलेगा. साथ ही घर का माहौल पहले से ज्यादा खुशहाल रहेगा. यदि आप बीमार चल रहे हैं तो अब सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
तुला राशि (Libra)-
4 / 6विरोधियों के शांत होने से कामकाजी लोग समय पर अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे. साथ ही बिजनेस में नए साझेदारों को जोड़ने का मौका मिलेगा. निवेश के नजरिए से ये वक्त बढ़िया है. हालांकि, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा.
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6अगर आप अपने परिवार वालों से दूर रहते हैं तो इस दौरान आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. साथ ही पैसों की कमी से इन 29 दिन में मुक्ति मिलने के योग हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. कई साल पहले की गई इन्वेस्टमेंट से अब आपको लाभ होगा. साथ ही बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का मौका मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)