Shukra Gochar 2026: मेष समेत इन 5 राशियों को 23 जून से लाभ होने के योग, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर
Venus Transit 2026: सुख-समृद्धि के दाता ग्रह शुक्र जून 2026 में 23 तारीख को नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर गहरा पड़ेगा. यहां पर आप इस दिन होने वाले शुक्र गोचर के समय और इससे प्रभावित 5 लकी राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे.

23 जून 2026 को शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. इस दिन सुबह 2 बजकर 12 मिनट पर शुक्र ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जबकि इससे पहले वो पुष्य नक्षत्र में भ्रमण कर रहे होंगे. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब-जब शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होता है, तब-तब 12 राशियों के सुख-सुविधा में कमी व बढ़ोतरी देखने को मिलती है. आज हम आपको धन-वैभव के दाता ग्रह शुक्र के 23 जून 2026 को होने वाले नक्षत्र गोचर से लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. बॉस आपके Ideas को अहमियत देगा और फॉलो भी करेगा. घर में यदि लड़ाई-झगड़ा चल रहा है तो वो काफी कम होगा. साथ ही पुराने दोस्तों के साथ नई व अच्छी यादें बनाने का मौका मिलेगा.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6यदि आपको पैरों में दर्द की समस्या है तो उसमें अब थोड़ी राहत मिलेगी. साथ ही पहले से ज्यादा आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. घर में सकारात्मक माहौल रहने से विवाहित जातकों को अच्छा लगेगा. साथ ही मनपसंद चीजों की खरीदारी करने का मौका मिलेगा. ये भी पढ़ें- Dream Signs: सपने में आए Idea को Real Life में Follow करें या नहीं? जानें स्वप्न शास्त्र का मत
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6जो लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें लाभ होगा. साथ ही सेहत बढ़िया रहेगी. पैसों की कमी का भी 23 जून 2026 के बाद हर उम्र के जातकों को सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि आमदनी में इजाफा होगा. इसके अलावा कोई अहम डील पक्की हो सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
5 / 6भाई के साथ के कारण युवावर्ग किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे. साथ ही कोई खोई हुई चीज मिलेगी. अगर आप खुद के लिए गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये फैसला उत्तम रहेगा. ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा. साथ ही बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा. इस दौरान आपको अटकी हुई कोई पेमेंट भी मिल सकती है, जिसके कारण आर्थिक परेशानियां नहीं बढ़ेंगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)