Shukra Gochar 2026: सावधान! शुक्र ने किया गोचर, मिथुन समेत इन 5 राशियों के शुरू हुए उदासी वाले दिन
Shukra Gochar 2026: धन-सुख के दाता ग्रह शुक्र ने एक बार फिर नक्षत्र गोचर किया है, जिसका अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ना आरंभ हो गया है. चलिए जानें इस बार किस दिन व समय पर शुक्र ग्रह ने पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर किया है. इसी के साथ आप उन 5 राशियों के बारे में जान पाएंगे, जिनके उदासी वाले दिन शुरू हो गए हैं.

धन, प्रेम, सुख, कला, सुंदरता और आकर्षण आदि के दाता ग्रह शुक्र ने आज 31 मई 2026 को गोचर किया है. इस बार शुक्र ग्रह का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है, जिसके स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) हैं. ये गोचर सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर हुआ है. अब 11 जून 2026 तक शुक्र ग्रह इसी नक्षत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. हालांकि, इससे पहले का समय कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. आइए जानें किन 5 राशियों को आज से शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6सही समय पर निर्णय लेने में आप असफल रहेंगे, जिसके कारण कामकाज में भारी नुकसान हो सकता है. इसके अलावा किसी चीज को लेकर घर वाले दबाव बनाएंगे, जिसकी वजह से मानसिक शांति भंग होगी.
सिंह राशि (Leo)-
3 / 6जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा न करने के कारण उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और बात-बात पर गुस्सा आएगा. इसके अलावा जमीन से जुड़ा कोई फैसला गलत साबित हो सकता है. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: मेष समेत इन 5 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शतभिषा नक्षत्र में फिर राहु ने किया पद गोचर
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6आने वाले कुछ दिन आप ज्यादा उदास रहेंगे क्योंकि मन के अनुसार कार्य नहीं होंगे. इसके अलावा आप अपनी जिम्मेदारियों को सही से पूरा नहीं कर पाएंगे. सेहत की बात करें तो उसमें ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिलेगा. ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6अधिक भागदौड़ करने के कारण थकान आपके ऊपर हावी रहेगी. साथ ही स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा क्योंकि मेहनत का फल नहीं मिलेगा. इसके अलावा लव लाइफ में परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6सेहत से जुड़ी परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं. खासकर, घुटनों और सिर में दर्द की समस्या से राहत मिलने की संभावना नहीं है. इसके अलावा लंबी दूरी की यात्रा असफल रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)