Paap Kartari Yog 2026: 9 जून से कर्क-मीन समेत 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, बनेगा हानिकारक 'पाप कर्तरी योग'
Paap Kartari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'पाप कर्तरी योग' का खास महत्व है, जिसका काफी समय बाद 9 जून 2026 को निर्माण हो रहा है. चलिए जानें 'पाप कर्तरी योग' कब बनता है और इस बार किन 5 राशियों की टेंशन इस हानिकारक योग के अशुभ प्रभाव से बढ़ने वाली है.

दो पापी ग्रहों के बीच में शुभ ग्रह के आने से 'पाप कर्तरी योग' बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 जून 2026 को शुभ चंद्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे, जबकि राहु ग्रह कुंभ राशि और मंगल मेष राशि में रहेंगे. ऐसे में राहु और मंगल के बीच चंद्रमा आ जाएंगे और हानिकारक 'पाप कर्तरी योग' बनाएंगे. इसके अलावा शनि देव पहले से मीन राशि में स्थित हैं, जिससे शनि-चंद्रमा की युति बनेगी और राशियों पर अशुभ प्रभाव अधिक पड़ेगा. चलिए जानें किन 5 राशियों के लोगों के लिए 9 जून 2026 के बाद का समय 'पाप कर्तरी योग' के अशुभ प्रभाव के कारण तनावपूर्ण रहने वाला है.
कर्क राशि (Cancer)-
2 / 6किसी करीबी व्यक्ति के चक्कर में आपका मोटा खर्च हो सकता है, इसलिए सावधान रहें और झूठे वादे न करें. इसके अलावा आपको अपने खराब होते रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो घर में आएदिन झगड़े होंगे.
कन्या राशि (Virgo)-
3 / 6कारोबार में उन्नति के लिए लागू की गई नई योजना सफल नहीं रहेगी. तगड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. इसके अलावा भावनात्मक संबंध कमजोर होंगे और घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)-
4 / 6सैलरी के सही समय पर न आने से उधार लेना पड़ सकता है, जिसे चुकाने में आपको काफी परेशानी होगी. इसके अलावा बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण तबीयत में भी आपको गिरावट देखने को मिलेगी. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs 2026: वृषभ समेत 5 राशियों के लिए जून से ज्यादा जुलाई रहेगा अच्छा, पड़ेगा शुक्र के ट्रिपल गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि (Aquarius)-
5 / 6अचानक बड़ा खर्चा सामने आने से आप परेशान होंगे. इस दौरान किसी करीबी इंसान से उधार लेने के लिए भी आप मजबूर होंगे. घर की स्थिति की बात करें तो परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े ज्यादा बढ़ सकते हैं. ये भी पढ़ें- Signs From Crows: कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है? पितृ नाराज हैं या खुश, यहां जानें संकेत
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6नकारात्मक विचारों को मन से निकालने में आप असफल होंगे. ऐसे में परेशान रहेंगे और अपनी सेहत पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे. उम्मीद है कि इस दौरान आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है. इसके अलावा खर्च बढ़ेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)